{"_id":"6198c0ff83582d067b2f0463","slug":"woman-forest-guard-killed-by-tigress-in-tadoba-reserve-during-survey","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: चंद्रपुर के टाइगर रिजर्व में महिला गार्ड पर बाघ ने किया हमला, बाल-बाल बचे तीन अन्य गार्ड","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: चंद्रपुर के टाइगर रिजर्व में महिला गार्ड पर बाघ ने किया हमला, बाल-बाल बचे तीन अन्य गार्ड
Sat, 20 Nov 2021 03:21 PM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Sat, 20 Nov 2021 03:21 PM IST
सार
ताडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व में सर्वे के दौरान यह हमला हुआ। स्वाति तीन गार्डों के साथ सर्वे कर रही थीं, इसी दौरान एक बाघिन ने उसपर हमला कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के ताडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व (टीएटीआर) में शनिवार सुबह एक महिला सुरक्षागार्ड पर बाघ ने हमला कर दिया। महिला गार्ड की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा गार्ड स्वाति दुमाने बाघों का सर्वे कर रही थी, इसी दौरान एक बाघिन ने गार्ड स्वाति पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया। प्रमुख टीएटीआर के वन संरक्षक डॉ जितेंद्र रामगांवकर ने बताया कि अखिल भारतीय बाघ अनुमान (AITE)-2022 के तहत सर्वे रिपोर्ट तैयार करनी थी।
शनिवार को सुरक्षा गार्ड स्वाति दुमाने तीन गार्डों के साथ टीएटीआर के कोर एरिया कोलारा वन रेंज पहुंची थीं। टीम ने लगभग 200 मीटर की दूरी पर एक बाघिन को सड़क पर बैठे देखा। टीम ने करीब आधे घंटे तक इंतजार किया और जंगल के एक घने पैच के माध्यम से चक्कर लगाने की कोशिश की, लेकिन बाघिन वहीं बैठी रहीं। इसी दौरान बाघिन ने टीम की हरकत को देखते हुए सदस्यों को पीछा किया और दुमाने पर हमला कर दिया और बाघिन घसीटकर जंगल के अंदर ले गई।
सर्वे का काम रोका गया
वन विभाग की मदद से शव को बाहर लाया गया। रामगांवकर ने कहा कि घटना के बाद एआईटीई-2022 के साइन सर्वे और पैदल चलने की कवायद को अगली सूचना तक रोक दिया गया है और ऐसी घटनाओं से बचने के लिए एहतियात बरती जा रही है।