फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   woman filled petition in kerala hc and says she was forcefully converted to islam

केरल HC पहुंची पीड़िता बोली- जबरन इस्लाम करवाया कबूल, ISIS को बेचना चाहता था पति

Sat, 11 Nov 2017 01:07 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
टीम डिजिटल अमर उजाला Updated Sat, 11 Nov 2017 01:07 PM IST
विज्ञापन
woman filled petition in kerala hc and says she was forcefully converted to islam

केरल हाईकोर्ट में 25 साल की महिला ने याचिका दाखिल की है और आरोप लगाए हैं कि उसे यौन शोषण से लेकर जबरन इस्लाम कबूलने के हालातों का सामना करना पड़ा है। केरल हाईकोर्ट मामले की सुनवाई 13 नवंबर को करेगा। महिला का आरोप है कि उसके पति ने वीडियो और तस्वीरों के आधार पर ब्लैकमेल किया। 

विज्ञापन


महिला ने यह भी बताया कि पूरी तरह से इस्लाम कबूल लेने के बाद वह उसे सऊदी अरब ले गया जहां उसे एक सेक्स स्लेव की तरह रखा गया। एनडीटीवी की खबर के मुताबिक महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि उसके पति का प्लान सीरिया जाने का था और वह उसे वहां आईएसएस आतंकियों को सौंप देना चाहता था। इतना ही नहीं आरोपी पति ने राधिका को जबरन इस्लामिक क्लासिस लेने और जाकिर नाइक की वीडियो देखने पर मजबूर किया।
विज्ञापन


महिला ने चंगुल से निकलने की आपबीती भी बयां की है। उसने बताया कि 3 अक्तूबर को उसने इंटरनेट के जरिए अपने परिवार से संपर्क किया था। इस बीच पिता ने किसी तरह एयर टिकट बुक कराई और व्हाट्सएप पर उसका स्क्रीन शॉर्ट राधिका को भेज दिया। राधिका यहां से किसी तरह निकलने में कामयाब रही और पूरी कहानी परिवार को बताई। गुजरात में जन्मी और यहीं बड़ी हुई राधिका 5 अक्तूबर को अहमदाबाद पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: लव जिहाद केस: धर्म बदल कर मुस्लिम से शादी करने वाली हिंदू महिला से खुद बात करेगा SC


ये याचिका उस वक्त कोर्ट में दाखिल की गई है, जब राष्ट्रीय जांच सुरक्षा एजेंसी के पास करीब ऐसे 90 मामले हैं, जिसमें जबरन धर्म कबूलवाया गया है। दरअसल, 24 साल की हदिया ने शेफिन जहां नाम के शख्स से शादी की है और ये मामला इस कदर बढ़ गया है कि सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। हदिया को लव-जिहाद से जोड़कर देखा जा रहा है।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिए हैं कि हदिया को 27 नवंबर को पेश किया जाए। वहीं हदिया ने हाईकोर्ट में कहा था कि उसने मर्जी से इस्लाम कबूला है, लेकिन उसके परिजन इस शादी के लिए राजी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed