{"_id":"5a1463514f1c1ba7668b574b","slug":"woman-files-complaint-after-husband-divorces-her-over-phone-in-hyderabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद में पति ने फोन पर दिया तलाक, महिला ने दी शिकायत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
हैदराबाद में पति ने फोन पर दिया तलाक, महिला ने दी शिकायत
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Wed, 22 Nov 2017 03:53 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महिला ने अपने पति की ओर से तलाक दिए जाने के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि एक रियल एस्टेट एजेंट ने कथित रूप से फोन पर अपनी पत्नी को तीन बार तलाक कहा।
विज्ञापन
पुलिस ने 27 साल की महिला की शिकायत के आधार पर सोमवार को आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज किया। महिला पुलिस अधिकारी ने कहा कि दोनों की शादी इस साल 18 अक्तूबर को हुई थी। ब्यूटिशियन का काम करने वाली महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसका पति 13 नवंबर को घर से बाहर गया और उसे फोन कर तीन बार तलाक कहा।
विज्ञापन
पढ़ें- ट्रिपल तलाक खत्म करने के लिए बनेगा कानून, शीत सत्र में विधेयक ला सकती है सरकार
विज्ञापन
महिला को आशंका है कि उसका पति पहले से ही शादीशुदा है इसलिए उसने उसे तलाक दिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला का कहना है कि वह शादी से पहले युवक को अलग-अलग मौकों पर दो लाख रुपये दे चुकी है। तलाक के बाद महिला अपने रिश्तेदारों के यहां गोलकोंडा में रह रही है। इस मामले में पति से पूछताछ की प्रक्रिया जारी है।