फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Woman doctor murdered in government hospital bjp asked for cbi probe and student organisations protests news

अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या का मामला: छात्र संगठनों का सड़क जाम कर प्रदर्शन, BJP ने की CBI जांच की मांग

Sat, 10 Aug 2024 03:34 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 10 Aug 2024 03:34 PM IST
सार

भाजपा नेता ने मामले की जांच के लिए 11 सदस्यीय समिति का गठन करने के लिए राज्य सरकार की आलोचना की। दरअसल, इस जांच समिति में प्रशिक्षु भी शामिल हैं। उन्होंने राज्य सरकार पर इस मामले को गंभीरता से नहीं लेने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Woman doctor murdered in government hospital bjp asked for cbi probe and student organisations protests news
छात्रों का प्रदर्शन, शुभेंदु अधिकारी ने की सीबीआई जांच की मांग - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सेमिनार रूम में शुक्रवार सुबह एक जूनियर महिला डॉक्टर की हत्या कर दी गई। सेमिनार हॉल से उसका अर्धनग्न शरीर बरामद किया गया था। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह मामला अब राजनीतिक रूप ले चुका है। जहां एक तरफ वामपंथी छात्र संगठन विरोध प्रदर्शन के लिए सड़कों पर उतर आए हैं तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा ने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रही है।
विज्ञापन


वामपंथी छात्र संगठन करेंगे विरोध प्रदर्शन
वामपंथी छात्र संगठन ने कहा कि वे इस हत्या के विरोध में शनिवार और रविवार को पूरे पश्चिम बंगाल में सड़क जाम करेंगे। छात्र संगठन के इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ता भी शामिल होने पहुंचे। एक कांग्रेसी कार्यकर्ता ने कहा, "हम चाहते हैं कि मामले की जांच के लिए जो समिति बनाई गई है, उसमें निष्पक्ष जांच के लिए कांग्रेस का भी प्रतिनिधित्व हो।" मृतक के परिवार को न्याय दिलाने के लिए नर्सों ने भी रैली निकाली। बता दें कि मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई।  उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में अब सच्चाई को छिपाने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि, पुलिस ने बताया कि पोस्ट मॉर्टम रिपोर्ट में भी हत्या से पहले दुष्कर्म की पुष्टि की गई है। 
विज्ञापन


भाजपा ने की सीबीआई जांच की मांग
पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता और भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की। उन्होंने छात्र संगठनों से राज्य सरकार की असुविधाजनक प्रतिक्रिया के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने की भी अपील की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि मृतक के शरीर में चोट के निशान थे। 

शुभेंदु अधिकारी ने एक्स पर कहा, "आरजी कर मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएट की द्वितीय वर्ष की छात्रा का शव इमरजेंसी बिल्डिंग के तीसरी मंजिल में संदिग्ध हालत में मिला। उसके शरीर में चोट के निशान थे।" उन्होंने कुछ रिपोर्ट्स का जिक्र किया, जिसमें पीड़िता का गला घोंटने और दुष्कर्म का दावा किया गया था। भाजपा नेता ने मामले की जांच के लिए 11 सदस्यीय समिति का गठन करने के लिए राज्य सरकार की आलोचना की। दरअसल, इस जांच समिति में प्रशिक्षु भी शामिल हैं। उन्होंने राज्य सरकार पर इस मामले को गंभीरता से नहीं लेने का आरोप लगाया है। 



टीएमसी ने भी प्रतिक्रिया दी
इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद सौगत राय ने कहा कि उन्होंने दस्तावेजों की समीक्षा की है और उम्मीद जताई की आरोपियों को जल्द जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। शुक्रवार की शाम को छात्र संगठनों ने शहर में कैंडल मार्च निकाला। भाजपा विधायक अग्निमित्र पाल ने भी इस मामले में प्रतिक्रिया देते हुए दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने की मांग की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि न्याय सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार के अस्पताल द्वारा दोबारा पोस्टमॉर्टम जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed