फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Woman committing suicide in Bengaluru and made video

बंगलूरू में आत्महत्या करने से पहले महिला ने बनाया वीडियो, मकान मालिक पर लगाए आरोप

Wed, 19 Jun 2019 02:43 PM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Wed, 19 Jun 2019 02:43 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Woman committing suicide in Bengaluru and made video
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू में एक मकान मालिक और किराएदार के  बीच झगड़ा हो गया। जिसके बाद किराए पर रहने वाली महिला ने आत्महत्या कर ली। घटना सोमवार की बताई जा रही है। यहां 36 साल की मंजुला ने आत्महत्या करने से कुछ मिनटों पहले वीडियो बनाया। जिसमें उसने आरोप लगाया है कि वह अपने मकान मालिक के शोषण से तंग आकर आत्महत्या कर रही है।


loader

देवानल्ली पुलिस ने बताया कि मंजुनाथनगर की रहने वाली मंजुला ने दोपहर करीब साढ़े तीन बजे फांसी लगा ली। इससे पहले उसने 36 सेकेंड का एक वीडियो भी बनाया है। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इसमें वह अपने मकान मालिक पर आरोप लगाते हुए बोलती है, "उन्होंने हमें बहुत परेशान किया है और यहां तक कि मेरा मंगलसूत्र भी छीन लिया।

मैं और मेरे पति पुलिस स्टेशन गए लेकिन हमें सोमशेखर, उसकी पत्नी और बेटी ने पुलिस के सामने पीटा, पुलिस मूकदर्शक बनी रही। मैंने अपने पति को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया और अब मैं आत्महत्या करने जा रही हूं। सोमा, उसकी पत्नी बिंदू और बेटी गीता इसके लिए जिम्मेदार हैं। उन्हें मत छोड़िएगा....।"

पुलिस का कहना है कि मंजुला के पति सुब्रमणी शहर में पान की दुकान चलाते हैं। परिवार किराए के घर में रहता है, जो कि सोमशेखर का है। मकान मालिक उनसे अपना घर खाली कराना चाहते थे क्योंकि वह घर किसी और को किराए पर देना चाहते थे। जिसके चलते मंजुला और सोमशेखर के परिवार के बीच झगड़े होते थे।

रविवार की रात, सोमशेखर ने किराएदारों को पानी की सप्लाई रोक दी, जिसके चलते आधी रात को इनके बीच झगड़ा हो गया। फिर दोनों पार्टियां पुलिस स्टेशन गईं और समझौते के बाद वापस आ गए। लेकिन बिंदू और गीता का दोबारा मंजुला से झगड़ा हो गया।

पुलिस का कहना है, "हमने मंजुला के वीडियो में दिए बयान के आधार पर सोमशेखर, बिंदू और गीता के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। और सोमशेखर को गिरफ्तार कर लिया है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed