{"_id":"5f589bb69001db73a436fcb0","slug":"woman-committed-suicide-children-throwing-in-a-well-after-harassment-of-in-laws-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात: ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने बच्चों को कुएं में फेंक कर खुदकुशी की","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात: ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने बच्चों को कुएं में फेंक कर खुदकुशी की
Wed, 09 Sep 2020 03:17 PM IST
देव कश्यप
पीटीआई, दाहोद
पीटीआई, दाहोद
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 09 Sep 2020 03:17 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के दाहोद जिले में महिला उत्पीड़न का दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां एक 32 वर्षीय एक महिला ति और ससुरालवालों के उत्पीड़न से परेशान होकर अपने दो बच्चों को कुएं में कथित तौर पर खुद से फेंक दिया और बाद में खुद भी जान दे दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
फतेहपुरा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि 'यह घटना नाना सरनिया गांव में हुई। महिला सरस्वती दामोर ने मंगलवार को तीन महीने के बेटे और पांच साल की बेटी को कथित तौर पर खुद ही कुएं में फेंक दिया और बाद में वह भी कुएं में कूद गई।'
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि महिला के पिता की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत पति और ससुरालवालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि शवों को कुएं से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन