{"_id":"67ef73d30e5af96e4a08ad75","slug":"woman-commits-suicide-with-four-children-by-jumping-into-well-in-gujarat-s-jamnagar-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat: गुजरात के जामनगर में दिलदहला देने वाली वारदात, महिला ने चार बच्चों के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या की","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat: गुजरात के जामनगर में दिलदहला देने वाली वारदात, महिला ने चार बच्चों के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या की
Fri, 04 Apr 2025 11:23 AM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, जामनगर
पीटीआई, जामनगर
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 04 Apr 2025 11:23 AM IST
सार
मृतक महिला भानुबेन तोरिया ने अपने बच्चों ऋत्विक (3), आनंदी (4), अजू (8) और आयुष (10) के साथ कुएं में छलांग लगा दी। पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
गुजरात के जामनगर जिले के एक गांव में 32 वर्षीय एक महिला ने अपने चार बच्चों के साथ कुएं में कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि घटना गुरुवार की है। मामला एक महिला और उसके तीन का है। बच्चों की उम्र तीन से लेकर 10 साल के आसपास बताई जा रही है। उनका शव कुएं में तैरते पाया गया। लोगों ने जब यह मंजर देखा, तब यह मामला प्रकाश में आया।
विज्ञापन
घटना ध्रोल तालुका के सुमरा गांव में हुई
ध्रोल पुलिस थाने के निरीक्षक एचआर राठौड़ ने बताया कि यह घटना ध्रोल तालुका के सुमरा गांव में हुई। शवों को कुएं से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, लेकिन आत्महत्या के पीछे का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
च्चों की उम्र तीन से लेकर 10 साल तक
जानकारी के मुताबिक, मृतक महिला भानुबेन तोरिया ने अपने बच्चों ऋत्विक (3), आनंदी (4), अजू (8) और आयुष (10) के साथ कुएं में छलांग लगा दी। पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
कर्नाटक में दो दिव्यांग बच्चों के साथ महिला ने की आत्महत्या
इससे पहले कर्नाटक में लगातार दूसरे दिन दिल दहला देने वाला मामला सामने आया था। यहां तुमकुरु जिले के गिब्बी तालुक के अडालगेरे गांव में 45 वर्षीय महिला विजयलक्ष्मी ने अपने दो दिव्यांग बच्चों के साथ कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इससे पहले बीते दिन एक महिला के साथ दो ऑटो रिक्शा चालकों ने दिनदहाड़े दुष्कर्म किया था। वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब महिला अपने भाई के साथ लंच के लिए जा रही थी। इस दौरान आरोपियों ने युवक से साथ मारपीट की और महिला के साथ दुष्कर्म किया। मामला 2 अप्रैल का बताया जा रहा था।