फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Woman among three people killed in TN cracker blast CM orders solatium for kin Latest News Update

TN Cracker Blast: तमिलनाडु में पटाखा विस्फोट, एक महिला समेत तीन की मौत; मुख्यमंत्री ने किया मुआवजे का एलान

Thu, 18 May 2023 10:54 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 18 May 2023 10:54 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों और दोस्तों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना और सहानुभूति व्यक्त की। उन्होंने पीड़ित परिवारों को 3-3 लाख रुपये के अलावा मुख्यमंत्री जन राहत कोष से घायलों को 50,000 रुपये देने का आदेश दिया।

विज्ञापन
Woman among three people killed in TN cracker blast CM orders solatium for kin Latest News Update
MK stalin - फोटो : Social Media

विस्तार

तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के शिवकाशी में एक पटाखा निर्माण इकाई में गुरुवार को विस्फोट हुआ। इस दौरान एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने उनके निधन पर दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों को तीन-तीन लाख रुपये मुआवजा देने का एलान किया। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यहां कहा गया कि शिवकाशी के ऊरमपट्टी गांव में पटाखा बनाने की फैक्ट्री में एक अप्रत्याशित विस्फोट हुआ, जिसमें एस कुमारेसन, आर सुंदरराज और के अय्यमल की मौत हो गई।

विज्ञापन


सीएम ने कही यह बात
मुख्यमंत्री ने कहा कि तीन लोगों की मौत के बारे में दुखद समाचार सुनकर मुझे पीड़ा हुई है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विस्फोट में घायल एस इरूलायी का विशेष उपचार सुनिश्चित किया जाए, जिनका जिले के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


घायलों को 50,000 रुपये की मदद
मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों और दोस्तों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना और सहानुभूति व्यक्त की। उन्होंने पीड़ित परिवारों को 3-3 लाख रुपये के अलावा मुख्यमंत्री जन राहत कोष से घायलों को 50,000 रुपये देने का आदेश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed