फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   woman accused ex-husband for sexual assault and sodomy as he lived with her after divorce

पूर्व पत्नी के साथ रहना एनआरआई को पड़ा महंगा, शोषण, शीलभंग का लगाया आरोप

Tue, 21 Aug 2018 12:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा Updated Tue, 21 Aug 2018 12:33 PM IST
विज्ञापन
woman accused ex-husband for sexual assault and sodomy as he lived with her after divorce

गुजरात की एक महिला ने अपने पूर्व पति पर बलात्कार करने और शीलभंग का आरोप लगाया है। पति अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहता है। दोनों पिछले एक साल से तलाक के बावजूद साथ रह रहे थे। 46 साल की महिला वडोदरा में अकाउंटेंट है। उसका आरोप है कि पूर्व पति ने दोबारा शादी का झांसा देते हुए उसके साथ संबंध स्थापित किए।  

विज्ञापन


एनआरआई पति इन आरोपो को खारिज करते हुए दावा कर रहा है कि उसकी पूर्व पत्नी को यह भनक लग गई कि वह दूसरी शादी कर रहा है। इसीलिए वह उसपर जानबूझकर ऐसे आरोप लगा रही है। यूएस बेस्ड पति ने वडोदरा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज होने के बाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। कोर्ट ने पुलिस को मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। इसके साथ ही आरोपी पति को गिरफ्तार ना करने को कहा है।
विज्ञापन


इस अजीबोगरीब परिस्थिति को देखते हुए कोर्ट ने दोनों को समझौता करने के लिए कहा लेकिन पूर्व दंपत्ति ऐसा करने में असफल रहे। वहीं पुलिस ने पिछले महीने ही आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दायर कर दी थी। शिकायत में महिला ने बताया है कि 1996 में उसकी शादी अमेरिकी नागरिक से हुई थी। शादी के 6 महीने बाद दोनों कैलिफोर्निया में रहने लगे। साल 2007 में उनकी एक बेटी हुई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ससुराल वालों से लगातार झगड़ा होने की वजह से दोनों ने 2015 में अलग होने का फैसला लिया था। पूर्व पति पर आरोप है कि उसने साथ रहने के लिए पत्नी को राजी कर लिया और जल्द ही दोबारा शादी करने का वादा किया था। उसने कहा था कि केवल मां को खुश करने के लिए वह उससे तलाक ले रहा है। इसी वजह से दोनों अमेरिका में तलाक के बावजूद साथ रहते थे। 2016 में जब महिला बेटी के साथ भारत वापस आ गई तो पूर्व पति भारत आने पर उसके वडोदरा स्थित घर में रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed