{"_id":"67f28302d1eb3864f30d9ca2","slug":"woman-2-year-old-boy-killed-in-fire-in-gujarat-s-ahmedabad-police-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात: अहमदाबाद में AC सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग, एक महिला और बच्चे की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात: अहमदाबाद में AC सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग, एक महिला और बच्चे की मौत
Sun, 06 Apr 2025 07:05 PM IST
राहुल कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: राहुल कुमार
Updated Sun, 06 Apr 2025 07:05 PM IST
सार
रविवार को अहमदाबाद शहर में एक बंगले में आग लगने से एक महिला और उसके दो साल के बेटे की जलकर मौत हो गई। उन्होंने बताया कि ज्ञानदा आवासीय सोसायटी में एक मंजिला बंगले में रखे एयर कंडीशनिंग उपकरणों के कारण आग तेजी से फैली।
विज्ञापन
अहमदाबाद में लगी आग
- फोटो : सोशल मीडिया-एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अहमदाबाद में रविवार दोपहर को एक भीषण अग्निकांड में एक मासूम और महिला की मौत हो गई। यह हादसा शहर की जीवराज पार्क की ज्ञानदा सोसाइटी में हुई है। घटनास्थल पर कई दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं। घटना सिलेंडर फटने की वजह से हुई है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रविवार को अहमदाबाद शहर में एक बंगले में आग लगने से एक महिला और उसके दो साल के बेटे की जलकर मौत हो गई। उन्होंने बताया कि ज्ञानदा आवासीय सोसायटी में एक मंजिला बंगले में रखे एयर कंडीशनिंग उपकरणों के कारण आग तेजी से फैली। जिसके चलते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन
वासना थाने के इंस्पेक्टर आर एम पटेल ने बताया, सरस्वती मेघानी (33) और उनके दो साल के बेटे सौम्य की आग में जलकर मौत हो गई। उन्होंने बताया कि आग से पड़ोसी के घर को मामूली नुकसान पहुंचा और परिसर के बाहर खड़े चार वाहनों तक फैल गई।
विज्ञापन
अतिरिक्त मुख्य अग्निशमन अधिकारी जयेश कडिया ने बताया कि अहमदाबाद के विभिन्न अग्निशमन केंद्रों से कम से कम 14 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि घर में कुछ एयर कंडीशनिंग उपकरण रखे हुए थे, जिनके कारण विस्फोट हुआ और आग तेजी से फैल गई।
ये भी पढ़ें: IPL 2025: मुंबई इंडियंस के लिए आई खुशखबरी, टीम के अगले मैच में खेलेंगे जसप्रीत बुमराह; कोच ने की पुष्टि