फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   witnesses testified against Priya Ramani in defamation case of MJ Akbar

प्रिया रमानी के खिलाफ एमजे अकबर के मानहानि मामले में दर्ज हुए गवाहों के बयान

Fri, 07 Dec 2018 05:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 07 Dec 2018 05:24 PM IST
विज्ञापन
witnesses testified against Priya Ramani in defamation case of MJ Akbar
एमजे अकबर व प्रिया रमानी

पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर द्वारा प्रिया रमानी के खिलाफ दर्ज कराए गए आपराधिक मानहानि शिकायत के मामले में दिल्ली के पटियाला हाउस जिला अदालत में तीन गवाहों ने बयान दर्ज कराए। प्रिया रमानी पहली महिला थीं जिन्होंने एमजे अकबर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। 

विज्ञापन


अदालत ने रमानी के खिलाफ बाकी गवाहों के बयान दर्ज करने के लिए 11 जनवरी की तारीख तय की है। बता दें कि एमजे अकबर की ओर से कुल छह गवाहों के बयान दर्ज होने हैं, जिनमें से तीन के बयान आज दर्ज कर लिए गए हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि प्रिया रमानी और कई अन्य महिलाओं ने एमजे अकबर पर यौन उत्पीड़न और पत्रकारिता करियर के दौरान अनुचित व्यवहार करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद अकबर को विदेश राज्य मंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके जवाब में अकबर ने प्रिया रमानी के खिलाफ दिल्ली कोर्ट में आपराधिक मानहानि का मामला दर्ज कराया था। अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि ये आरोप उनकी प्रतिष्ठा को हानि पहुंचाने के लिए लगाए जा रहे हैं। 


वहीं रमानी ने कहा था कि वह अपने ऊपर लगे मानहानि के आरोपों का सामना करने के लिए तैयार हैं। रमानी ने कहा था कि सत्य ही उनकी रक्षा करेगा क्योंकि वह सच के साथ हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed