फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Without off 16 years work done by a sanitary worker

इस सफाई कर्मचारी ने 16 साल से नहीं ली कोई छुट्टी, पीएम ने किया सम्मानित

Mon, 08 Aug 2016 04:30 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 08 Aug 2016 04:30 PM IST
विज्ञापन
Without off 16 years work done by a sanitary worker
T Venkataiah - फोटो : NDTV

सुनने में बेशक अटपटा सा लगे लेकिन 49 साल के टी वैंकेटया ने पिछले 16 साल से कोई छुट्टी नहीं ली है। ग्रेटर हैदराबाद म्यूनिसिपल कार्पोरेशन में सफाई कर्मी वैंकेटया लगातार शहर की सड़कों की सफाई में लगे रहते हैं। वैंकेटया हर त्यौहार पर यहां तक की अपने हर साप्ताहिक अवकाश में भी आकर यह सुनिश्चित करते हैं कि हैदराबाद की गलियां साफ हैं या नहीं।

विज्ञापन


एनडीटीवी की खबर के अनुसार वैंकेटया की इसी कर्तव्यनिष्ठा और एक कर्मचारी के तौर पर देश के प्रति उनके योगदान के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बीते शनिवार को उन्हें सम्मानित किया। 
विज्ञापन


ग्रेटर हैदराबाद म्यूनिसिपल कार्पोरेशन में काम करने वाले वैंकेटया आज तक बिना किसी खास सम्मान और पुरस्कार के ही अपने काम को अंजाम दिए जा रहे हैं। उनके लिए अपना काम ही सबसे पहले है। वो बताते हैं कि मैं अपने काम का मजा लेता हूं, इसी के जरिए मुझे एक अच्छा नाम‌ मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुझे तसल्ली तब ही मिलती है जब सड़कें शीशे की तरह दमक उठती है। सड़क पर कोई कूड़ा न हो और नही कबाड़ छितरा हुआ हो। दो बेटों और अपने परिवार के साथ एक छोटे से मकान में रहने वाले वैंकेटया को उनके साथी कभी कभार छुट्टी लेने के लिए भी कहते हैं। वो बताते हैं कि तुम छुट्टी क्यों नहीं लेते क्या यह तुम पुरस्कार के लिए करते हो, उनकी इस बात पर मैं हंसने लगता हूं।

काम के प्रति समर्पण के लिए पीएम मोदी ने किया सम्मानित

Without off 16 years work done by a sanitary worker

एक स्‍थानीय निवासी अंनथम कहते हैं कि वैंकेटया पुरस्कार और सम्मान पाने के लिए पूरी तरह योग्य हैं। यहां तक की कोई बच्चा भी उनसे कह दे कि गली में गंदगी है तो वो तुरंत सफाई करने पहुंच जाते हैं। 

निगम प्रशासन में वैंकेटया की अधिकारी अंजानेयुलू बताते हैं कि वह एक ठेका कर्मचारी हैं, वो हर सप्ताह उपस्थि‌ति रजिस्टर पर अपने साप्ताहिक अवकाश की सूचना अंकित तो करते हैं क्योंकि यह कानूनी रूप से जरूरी है लेकिन इसके बावजूद भी वह छुट्टी पर यह देखने के लिए आ जाते हैं कि सड़कें साफ भी हैं या नहीं। 

साईबाबा नगर के चिकित्सा अधिकारी डा. पी पदमा बताते हैं कि राजेन्द्र नगर जैसे स्लम क्षेत्र को सौ फीसदी कूडा रहित करने का लक्ष्य काफी मुश्किल था। लेकिन फिलहाल इसे हासिल कर लिया गया है।  

वो बताते हैं कि वैंकेटया कोई गुटखा तंबाकू नहीं खाते न ही शराब जैसी कोई खराब लत उन्हें है। वह काम के प्रति एक पूरी तरह समर्पित कर्मचारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed