फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   without any id now can be changed address in aadhar card

अब बिना किसी आईडी कार्ड के बदला जा सकेगा आधार कार्ड में पता, जानिए कैसे

Sun, 25 Oct 2020 04:05 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sun, 25 Oct 2020 04:05 AM IST
विज्ञापन
without any id now  can be changed address in aadhar card
आधार कार्ड - फोटो : amar ujala

देश में आधार कार्ड हमारे सबसे अहम दस्तावेजों में से एक है। बैंक खाते से लेकर गैस बुकिंग तक के ज्यादातर काम आधार कार्ड के बिना अटक जाते हैं। ऐसे में अगर आपने शहर अथवा मकान बदला है और आधार कार्ड पर वर्तमान पता अपडेट कराना चाहते हैं, तो अब परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। अब से बिना किसी दस्तावेज के ही आप अपने आधार कार्ड पर पता अपडेट करवा सकते हैं।

विज्ञापन


आधार में घर का पता बदलवाने के लिए दूसरे दस्तावेजों की आवश्यकता होती है, जिसे दिखा कर ही आधार कार्ड पर अपना पता बदलवा सकते हैं। लेकिन अब आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। अब आपके पास पासपोर्ट, बैंक स्टेटमेंट, बैंक पासबुक, बिजली बिल, मतदाता पहचान पत्र, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस राशन कार्ड और रूमरेंट एग्रीमेंट आदि कोई भी दस्तावेज नहीं है फिर भी आपके आधार कार्ड में पता बदल जाएगा।
विज्ञापन



बिना दस्तावेज के ऐसे पता बदला जाएगा 
अगर आधार कार्ड में पता बदलवाना है और दस्तावेज नही हैं, तो अपने इलाके के सांसद, विधायक अथवा पार्षद से अपने फोटो लगे पहचान पत्र पर अपनी मुहर लगवा लें। यानी कि प्रमाणित कर दें कि आप इसी पते पर रहते हैं, तो आपके आधार में घर का पता बदल दिया जाएगा। वहीं गांव में अगर गांव का मुखिया, सरपंच आदि इसी तरह प्रमाणित कर दे, तो पता बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पता बदलने के लिए इस प्रक्रिया को फॉलो करें :-
आधार कार्ड में पता बदलने के लिए आपके पास वो मोबाइल नंबर होना जरूरी है, जो आपके आधार कार्ड में अपडेट है। इस नंबर पर आपको एक ओटीपी भेजा जाएगा और उस ओटीपी को डालने के बाद ही आप आधार में कोई बदलाव कर सकेंगे।

स्टेप 1: आधार कार्ड में पता बदलने के लिए आपको यूआईडीएआई (UIDAI) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जहां दिए गए 'आधार कार्ड अपडेट ऑनलाइन' पर क्लिक करें। इसके बाद पता अपडेट के लिए आपके सामने एक नई विंडो ओपन होगी, उसमें अपना आधार नंबर डालकर लॉग-इन करें।

स्टेप 2: आधार नंबर डालने के बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसे डालने के बाद पोर्टल ओपन होगा। पोर्टल लॉगइन होने के वहां एड्रेस विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद आधार अपडेट का फॉर्म ओपन होगा। इसमें मांगी गई जानकारियों को भरें।

स्टेप 3: फॉर्म में सभी जानकारियां भरने के बाद एक बार ठीक से चेक कर लें कि कहीं इनमें कोई गलती तो नहीं है और इसके बाद सबमिट अपडेट रिक्वेस्ट ( Submit Update Request) बटन पर क्लिक करते ही आपका प्रोसेस पूरा जाएगा।

स्टेप 4: इसके बाद आपसे एड्रेस अपडेट करने के लिए कुछ दस्तावेज मांगे जाएंगे। यहां पर आप कोई भी आईडी अथवा सांसद, विधायक अथवा पार्षद की मुहर लगा हुआ प्रमाण पत्र  की स्कैन कॉपी अपलोड करे और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें। 


स्टेप 5: सभी स्टेप्स पूरे होने के बाद बीपीओ सर्विस प्रोवाइडर का ऑप्शन सिलेक्ट करें और वहां यस बटन पर क्लिक करने के बाद फाइनल सबमिट कर दें। इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक अपडेट रिक्वेस्ट नंबर आएगा। अपने पास एकनॉलेजमेंट कॉपी डाउनलोड करके प्रिंट निकालकर रख लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed