{"_id":"660ee4b3e0cf08cf8d01dac8","slug":"with-rs-6500-cr-dedicated-budget-in-2024-25-railway-can-achieve-100-electrification-officials-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway: 2024-25 में 100 प्रतिशत विद्युतीकरण हासिल करेगा भारतीय रेल नेटवर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया दावा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Railway: 2024-25 में 100 प्रतिशत विद्युतीकरण हासिल करेगा भारतीय रेल नेटवर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया दावा
Thu, 04 Apr 2024 11:04 PM IST
मिथिलेश नौटियाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मिथिलेश नौटियाल
Updated Thu, 04 Apr 2024 11:04 PM IST
सार
Railway: भारतीय रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि भारत का रेल नेटवर्क जल्दी ही 100 प्रतिशत विद्युतीकरण की ऐतिहासिक उपलब्धि को हासिल कर लेगा।
विज्ञापन
भारतीय रेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर सब कुछ ठीक रहा तो 2024-25 में भारतीय रेल नेटवर्क का पूरी तरह से बिजली पर निर्भर हो जाएगा। यह बात भारतीय रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा बताई गई है। अधिकारियों ने बताया कि ब्रॉड गेज का 95 प्रतिशत विद्युतीकरण का काम पूरा हो चुका है और 2024-25 के आवंटित बजट पर नजर डालें तो रेलवे जल्द ही 100 प्रतिशत के लक्ष्य को हासिल कर सकता है।
विज्ञापन
6,500 करोड़ के बजट के साथ हासिल होगा लक्ष्य
रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा 2024-25 वित्त वर्ष के दौरान 6,500 करोड़ रुपये के समर्पित बजट के साथ भारतीय रेलवे पूर्ण रूप से बिजली पर निर्भर हो जाएगा। इससे रेलवे प्रणाली में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा। उन्होंने कहा कि विद्युतीकरण कार्यक्रम केवल पर्यावरणीय लाभों के लिए नहीं बल्कि आर्थिक विकास के लिए भी जरूरी है। इससे देश में रोजगार पैदा होगा और बाहर से आयात होने वाले ईंधन पर भारत की निर्भरता कम होगी। इस तरह से भारतीय रेलवे देश की अर्थव्यवस्था के एक आधुनिक और कुशल इंजन के रूप में स्थापित होगा।
विज्ञापन
भारतीय रेलवे के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि भारत अपने विशाल नेटवर्क का तेजी से विद्युतीकरण कर भविष्य के लिए महत्वपूर्ण प्रगति कर रहा है। साल 2023-24 के दौरान कुल मिलाकर 7188 किलोमीटर रूट को विद्युतीकृत किया है, जो एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। भारतीय रेलवे ने अलग अलग परियोजनाओं पर जोर देकर अपने ब्रॉड गेज नेटवर्क के लगभग 95 प्रतिशत हिस्से को बिजली पर निर्भर कर दिया है। वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह भारतीय रेलवे के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
विज्ञापन
‘स्वच्छ और कुशल विकल्प है इलेक्ट्रिक ट्रेन’
अधिकारियों ने कहा कि दशकों से भारतीय रेलवे पर डीजल इंजनों का दबदबा रहा है लेकिन अब इलेक्ट्रिक ट्रेनें एक स्वच्छ और कुशल विकल्प प्रदान कर रही हैं। अब बिजली द्वारा ट्रेनों को शक्ति प्रदान का जाती है, जिससे जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता खत्म हो जाती है और ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में कमी आती है। रेलवे अधिकारी ने कहा कि विद्युतिकरण होने की वजह से 2027-28 तक कार्बन उत्सर्जन में 24 फीसदी की उल्लेखनीय वृद्धि होगी। वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान विद्युतीकृत किए गए कुछ महत्वपूर्ण खंडों में अहमदाबाद-राजकोट-ओखा (499 किलोमीटर), बेंगलुरु-तालगुप्पा (371 किलोमीटर) और भटिंडा-फिरोजपुर-जालंधर (301 किलोमीटर) शामिल हैं। अधिकारी ने कहा कि पिछले दशक में 42,000 किलोमीटर से अधिक ट्रैक का विद्युतीकरण किया गया है, जिससे कुल विद्युतीकृत नेटवर्क 95 प्रतिशत पहुंच चुका है।