फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Winter session of parliament will be expected to be noise

संसद का शीतकालीन सत्र हंगामेदार होने के आसार, लोकसभा महासचिव ने सांसदों से मांगे सुझाव

Mon, 05 Nov 2018 02:53 AM IST
शरद गुप्ता, अमर उजाला, नई दिल्ली
शरद गुप्ता, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 05 Nov 2018 02:53 AM IST
विज्ञापन
Winter session of parliament will be expected to be noise

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव खत्म होते ही शुरू होने वाले संसद के शीतकालीन सत्र के हंगामेदार होने के आसार हैं। राफेल सौदा, सीबीआई बनाम सीबीआई, आरबीआई और सरकार में टकराव, किसान और महंगाई जैसे मुद्दों पर विपक्ष सरकार को घेरना चाहता है। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने मानसून सत्र से पहले सभी सांसदों को पत्र लिखकर संसद चलाने में सहयोग मांगा था। 

विज्ञापन


सदस्यों के सहयोग के कारण ही तब लोकसभा का कामकाज 118 फीसदी हुआ और 21 विधेयक पारित हो पाए। उस सफलता से उत्साहित महाजन ने फिर सांसदों को पत्र भिजवाया है। लोकसभा की महासचिव स्नेहलता श्रीवास्तव ने 26 अक्तूबर को लिखे पत्र में सांसदों से न केवल संसद को सुचारु रूप से चलाने में सहयोग मांगा, बल्कि साथ में लोकसभा अध्यक्ष का 7 जुलाई का पत्र भी संलग्न किया है। यह पहली बार है जब लोकसभा महासचिव ने पत्र लिखकर सांसदों से सुझाव मांगे हैं।
विज्ञापन


शीत सत्र सरकार के लिए इसलिए अहम

मोदी सरकार के लिए शीतकालीन सत्र का शांतिपूर्ण ढंग से चलना इसलिए भी जरूरी, क्योंकि उसके बाद यह सरकार सिर्फ संक्षिप्त बजट सत्र ही बुला पाएगी, जिसमें मई 2019 तक का बजट पारित करना होगा। सरकार इस दौरान लंबित कुछ जरूरी विधेयक भी पारित कराना चाहेगी, जबकि विपक्ष सरकार को घेरना चाहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्ष का मानना है कि संसद को सुचारु रूप से चलाने की जिम्मेदारी विपक्ष से ज्यादा सरकार की होती है। बेहतर होता यदि विपक्ष से बातचीत का जिम्मा लोकसभा अध्यक्ष के बजाय संसदीय कार्य मंत्री उठाते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed