{"_id":"5bc64562bdec22696e0e439a","slug":"winter-session-of-parliament-may-start-from-the-second-week-of-december","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिसंबर के दूसरे सप्ताह से शुरू हो सकता है संसद का शीतकालीन सत्र","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दिसंबर के दूसरे सप्ताह से शुरू हो सकता है संसद का शीतकालीन सत्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 17 Oct 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
संसद का शीतकालीन सत्र दिसंबर के दूसरे सप्ताह से प्रारंभ हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक 7 दिसंबर तक पांच राज्यों (राजस्थान, एमपी, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना) के विधानसभा चुनावों में मतदान हो जाएगा। इसके बाद सत्रारंभ होगा।
विज्ञापन
अगले पखवाड़े के दौरान कैबिनेट कमेटी ऑन पॉलिटिकल अफेयर्स (सीसीपीए) की बैठक हो सकती है। इसी में शीतकालीन सत्र की तारीख और इसकी अवधि तय की जाएगी। सत्र जनवरी के दूसरे सप्ताह तक चल सकता है।
विज्ञापन
शीतकालीन सत्र काफी गहमा गहमी भरा रह सकता है। इसी सत्र में सरकार तीन तलाक अध्यादेश पेश करेगी ताकि इसे कानूनी अमलीजामा पहनाया जा सके। बिल लोकसभा में पहले ही पास हो चुका है। इसके अलावा सूची में मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया को भी भंग करने वाला अध्यादेश भी शामिल है। सरकार की कोशिश होगी कि मॉनसून सत्री की तरह ही शीतकालीन भी बिना किसी रुकावट के चल सके।
विज्ञापन