{"_id":"5c0f4bf6bdec22416c13e8f9","slug":"winter-session-amid-assembly-election-results-pm-modi-said-we-are-ready-to-talk-on-every-topic","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीतकालीन सत्र: पीएम मोदी ने कहा - बेशक वाद हो लेकिन बात होनी चाहिए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शीतकालीन सत्र: पीएम मोदी ने कहा - बेशक वाद हो लेकिन बात होनी चाहिए
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 11 Dec 2018 11:02 AM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहां एक तरफ पांच राज्यों के मतदानों की गिनती चल रही है। पांच राज्यों की जनता ने अपने भविष्य के सर्वेसर्वा का फैसला ईवीएम में बंद कर दिया है। वहीं आज दिल्ली में संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है। जिसमें कई अहम अध्यादेशों को सदन में पेश किया जाएगा। सरकार की कोशिश रहेगी कि वह तीन तलाक के अध्यादेश को कानून की शक्ल दे सके। वहीं कई अहम संशोधनों पर सदन की मुहर लगवा सके।
विज्ञापन
सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने नतीजों के बारे में कुछ नहीं कहा और उनका पूरा फोकस शीतकालीन सत्र पर ही रहा। उन्होंने कहा, यह सत्र काफी महत्वपूर्ण है। इसमें सार्वजनिक महत्व के कई मुद्दे उठाए जाएंगे। मुझे पूरा विश्वास है कि संसद के सभी सदस्य इस भावना का सम्मान करेंगे और आगे बढ़ेंगे। हमारी कोशिश रहेगी कि हर मुद्दे पर बातचीत हो। बेशक वाद हो लेकिन बात होनी चाहिए।
विज्ञापन
स्वर्गीय अनंत कुमार की जगह नए संसदीय मंत्री बनाए गए नरेंद्र सिंह तोमर ने शुक्रवार को कहा था कि राज्य विधानसभा चुनाव के नतीजों का शीतकालीन सत्र पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ेगा। तोमर ने कहा था, 'देखिए चुनाव के नतीजे पूरी तरह से राज्य की विधानसभा का मुद्दा हैं। मुझे नहीं लगता कि राज्य में होने वाली हलचल संसद के शीतसकालीन सत्र के एजेंडे या किस्मत को तय करेंगी। सभी राजनीतिक पार्टियां इस बात को जानती हैं और सरकार और विपक्ष की तरफ से बहुत से मसले हैं जिन्हें सदन में उठाया जाएगा और चर्चा की जाएगी।'
विज्ञापन
#WATCH Prime Minister Narendra Modi's statement ahead of #WinterSession of Parliament pic.twitter.com/FvRWTxzvU0
— ANI (@ANI) December 11, 2018