फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Winter News Update: Temperature below zero in Kashmir, cold wave in Rajasthan-Jharkhand Weather Today News

Winter: सर्दी बढ़ी...कश्मीर में पारा शून्य से नीचे, राजस्थान-झारखंड में शीतलहर, इन राज्यों में छाएगा कोहरा

Mon, 08 Dec 2025 05:23 AM IST
लव गौर अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी
अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी Published by: लव गौर Updated Mon, 08 Dec 2025 05:23 AM IST
सार

Winter News Update: देशभर में सर्दी का तेवर तीखे होते जा रहे हैं। शीतलहर ने ठिठुरन बढ़ा दी है। इस बीच मौसम विभाग ने पहाड़ी राज्यों में अगले 48 घंटों में हल्की बर्फबारी की संभावना जताई गई है। साथ ही पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी यूपी और उत्तरी राजस्थान में अगले कुछ दिनों में कोहरा छा सकता है।

विज्ञापन
Winter News Update: Temperature below zero in Kashmir, cold wave in Rajasthan-Jharkhand Weather Today News
श्रीनगर में रविवार को दोपहर में छाया कोहरा, यहां अधिकतर इलाकों का तापमान माइनस में पहुंच गया है। - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

विस्तार

देश के कई हिस्सों में सर्दी ने रफ्तार पकड़ ली है। उत्तर भारत में तापमान लगातार गिर रहा है, वहीं पूर्वी और पश्चिमी राज्यों में भी शीतलहर का असर गहराता जा रहा है। मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार कश्मीर घाटी में पारा शून्य से नीचे रिकॉर्ड हुआ, राजस्थान के कई जिले कड़ाके की ठंड से कांप उठे। पहाड़ी राज्यों में अगले 48 घंटों में हल्की बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है। अगले कुछ दिनों में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी यूपी और उत्तरी राजस्थान में कोहरा छा सकता है। इससे यातायात प्रभावित हो सकता है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में 8 और 9 दिसंबर को हल्की बर्फबारी की संभावना है। निचले इलाकों में ठंड के साथ बादल छाए रह सकते हैं।
विज्ञापन


कश्मीर घाटी में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई, हालांकि पिछले दिनों की तुलना में मामूली बढ़ोतरी जरूर हुई है। इसके बावजूद ज्यादातर शहरों में पारा शून्य से नीचे रहा। पहलगाम राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां तापमान माइनस 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 0.9 डिग्री, गुलमर्ग में माइनस 1.6 डिग्री, पुलवामा में माइनस 3.8 डिग्री, और कुपवाड़ा में माइनस 0.8 डिग्री रहा। आईएमडी के अनुसार सोमवार (सात दिसंबर) तक मौसम आम तौर पर शुष्क रहेगा, लेकिन 8 दिसंबर को उत्तर और मध्य कश्मीर के ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन


राजस्थान में कंपकंपी फतेहपुर सबसे ठंडा
राजस्थान में सीकर जिले के फतेहपुर में तापमान गिरकर 3.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो राज्यभर में सबसे कम है। बीकानेर के लूणकरणसर में तापमान 5 डिग्री, दौसा में 6 डिग्री, चूरू में 6.3 डिग्री, वनस्थली (टोंक)  में 6.4 डिग्री, और झुंझुनू में 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग ने बताया कि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले कुछ दिनों में कुछ इलाकों में आंशिक बादल छा सकते हैं। इसके चलते न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी होकर शीतलहर की तीव्रता में थोड़ी कमी आने की संभावना है।

झारखंड में कई जिलों में पारा 10 डिग्री से नीचे
झारखंड में भी ठंड ने जोर पकड़ा है। राज्य के आठ जिलों बोकारो, देवघर, कोडरमा, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, लोहरदगा और रांची में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। गुमला सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान 3.5 डिग्री तक गिर गया। खूंटी में 5 डिग्री, रांची में 7.5 डिग्री, डाल्टनगंज में 6.5 डिग्री, और जमशेदपुर में 9.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।रांची मौसम केंद्र के उपनिदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते तापमान में गिरावट आई है। अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा और 72 घंटों में तापमान में 2-3 डिग्री बढ़ोतरी की संभावना है।


ये भी पढ़ें: धूल, धुंध और दिल्ली: जहरीली हवा पर MCD ने NGT में पेश की रिपोर्ट, बताया राजधानी की 'रक्षा' के लिए क्या किया

पश्चिमी विक्षोभ से दिसंबर के दूसरे सप्ताह से बढ़ेगी सर्दी
आईएमडी के अनुसार, देश के उत्तरी और पूर्वी राज्यों में ठंड का असर अगले एक सप्ताह तक बना रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने पर पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है, जबकि मैदानी इलाकों में तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि दिसंबर का दूसरा सप्ताह कई राज्यों में सर्दी की तीव्रता को और बढ़ा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed