फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Wing Commander Abhinandan Varthaman has shot Pakistan F16 fighter jet

अभिनंदन वर्तमान ने मार गिराया था पाकिस्तान का एफ-16 विमान

Thu, 28 Feb 2019 10:16 AM IST
sapna singla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: sapna singla Updated Thu, 28 Feb 2019 10:16 AM IST
विज्ञापन
Wing Commander Abhinandan Varthaman has shot Pakistan F16 fighter jet
एफ16 और मिग21 लड़ाकू विमान - फोटो : Amar Ujala

विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान पर पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई ने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को और बढ़ा दिया है। बुधवार सुबह हवाई मुकाबले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर मिग21 के कॉम्बैट पायलट ने पाकिस्तान के एफ16 लड़ाकू विमान को मार गिराया था। सूत्र ने बताया कि टकराव उस समय शुरू हुआ जब पाकिस्तान वायुसेना के विमान एलओसी पर सैन्य ठिकानों की तरफ बढ़ते हुए दिखे।

विज्ञापन




पाकिस्तान को जवाब देने के लिए भारत की तरफ से दो मिग21 और सुखोई 30एमकेआई लड़ाकू विमानों का कॉम्बैट एयर पेट्रोल लांच किया गया। वर्तमान पाकिस्तान की तरफ से घुसपैठ कर रहे एफ16 विमान पर शॉर्ट रेंज वाली आर73 मिसाइल दागने में कामयाब रहे। इसी दौरान मिग21 ने एलओसी पार कर दिया। जिसके बाद उसे सर्वेस टू एयर मिसाइल या दूसरे किसी पाकिस्तानी विमान ने मार गिराया। 
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तानी विमान 2 सीटों वाला था और उनके लड़ाकू विमान की फॉर्मेशन ने तीन अलग-अलग एयरबेस से उड़ान भरी थी। भारत में बिना कोई नुकसान किए पाकिस्तानी विमान पीछे हट गए। एक अधिकारी ने कहा, 'इस बात के सबूत हैं कि एफ16 को गोली मारी गई थी। हमारे मिग21 विमान ने उसका पीछा किया।' पाकिस्तान ने वर्तमान की वीडियो और मिग 21 विमान की तस्वीरें जारी की हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि जमीन पर मौजूद सैनिकों ने पाकिस्तानी विमान को नीचे गिरते हुए देखा था। भारत पाकिस्तान सीमा पर गतिविधियां बढ़ गई हैं और व्यवसायिक उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। सूत्रों का कहना है कि वायुसेना ने अपने महत्वपूर्ण अधिकारियों की छुट्टी रद्द कर दी है और उन्हें परिचालन कर्तव्य सौंप दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed