पाक सेना की हिरासत में भी दिलेर दिखे लहूलुहान विंग कमांडर अभिनंदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तानी वायु सेना के हमले का जवाब देने के दौरान भारतीय वायुसेना का एक मिग-21 बिसोन विमान क्रैश होकर पड़ोसी देश की सीमा के अंदर जा गिरा। इस विमान के पायलट विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को पाक सेना ने अपनी हिरासत में ले लिया, लेकिन दुर्घटना में घायल होकर लहूलुहान हो गया यह जांबाज भारतीय पायलट दुश्मन धरती पर भी ठीक वैसा ही दिलेर दिखाई दिया, जैसा कि वह आसमान में पाकिस्तानी एफ-16 विमानों को वापस भगाने के दौरान था।
विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को अपनी हिरासत में लेने के बाद पाकिस्तान ने बुधवार को पहले दो वीडियो जारी की थी। पहले वीडियो में भारतीय वायुसेना की वर्दी पहने शख्स को स्थानीय लोगों की तरफ से पीटा जा रहा था। इस भीड़ से छुड़ाकर पाक सेना के जवानों ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया।
उसके बाद जारी किए गए दूसरे वीडियो में वह शख्स लहूलुहान दिखाई दे रहा था और उसकी आंखें ढकी हुई थीं। माथे से खून बहकर चेहरे पर आने के बावजूद वह शख्स बिना घबराए कह रहा था कि मेरा नाम विंग कमांडर अभिनंदन है और मेरा सर्विस नंबर 27981 है। मैं एक फ्लाइंग पायलट हूं।
इससे अधिक जानकारी मांगे जाने पर विंग कमांडर अभिनंदन ने दिलेरी के साथ आगे बात करने से मना कर दिया और कहा, मुझे क्षमा करें, मैं आपको इतनी ही जानकारी दे सकता हूं। इसके साथ ही अभिनंदन ने उलटा सवाल पूछते हुए कहा कि क्या मैं पाकिस्तानी सेना के कब्जे में हूं?
पाकिस्तानी सेना ने हटाया पहला वीडियो
थोड़ी देर बाद हटाए दोनों वीडियो, अपलोड किया नया वीडियो
ट्विटर पर जारी किए गए विंग कमांडर अभिनंदन के दोनों वीडियो थोड़ी देर बाद ही हटा लिए गए। माना जा रहा है कि पाकिस्तानी सेना ने यह काम अपने ऊपर जिनेवा समझौते के उल्लंघन का आरोप लगने के डर से किया। इस समझौते के तहत युद्धबंदी को अपमानित तरीके से सार्वजनिक तौर पर पेश नहीं किया जा सकता। इन वीडियो को हटाने के कुछ घंटे बाद पाकिस्तानी सेना ने एक नया वीडियो अपलोड किया। करीब 1.19 मिनट के इस वीडियो में अभिनंदन को चाय पीते हुए दिखाया गया है।
अभिनंदन के चेहरे से खून साफ कर दिया गया था, लेकिन उनके चेहरे पर चोट लगी थीं और आंखें सूजी हुई थीं। इस दौरान भी अभिनंदन पूरे संतुलन के साथ बेखौफ तरीके से सवालों का जवाब देते दिखाई दे रहे थे। उन्होंने अधिकतर सवालों का जवाब बड़ी ही विनम्रता के साथ देने से मना किया। वीडियो में जब सवाल पूछने वाले ने उनसे चाय के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, यह शानदार है।
विंग कमांडर की पत्नी और पिता भी एयरफोर्स में दे चुके हैं सेवा
वह 2017 में आई मणि रत्नम की फिल्म कातरू वेलियिदई में कंसल्टेंट भी रहे, जिसकी कहानी 1999 करगिल वॉर में पाकिस्तान में फंसे एक पायलट की थी और अब नियति देखिए, उनके लड़के अभिनंदन ही पाकिस्तान की कैद में हैं। इस फिल्म के एक्टर रहे कार्थी ने भी अभिनंदन की सकुशल वापसी की बात कहते हुए ट्वीट किया है।