फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Will the RSS chief also look at 'anti-national' and 'anti-Hindu' stance: Shivsena

क्या आरएसएस प्रमुख पर भी लगेगा ‘देशद्रोही’ और ‘हिंदू-विरोधी’ का ठप्पा: शिवसेना

Tue, 03 Apr 2018 05:33 AM IST
एजेंसी, मुंबई
एजेंसी, मुंबई Updated Tue, 03 Apr 2018 05:33 AM IST
विज्ञापन
Will the RSS chief also look at 'anti-national' and 'anti-Hindu' stance: Shivsena
मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला
भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन की आवश्यकता संबंधी आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर शिवसेना ने भाजपा और संघ को कटघरे में खड़ा कर दिया है। उसने पूछा कि क्या अब आरएसएस प्रमुख पर भी ‘देशद्रोही’ और ‘हिंदू-विरोधी’ होने का ठप्पा लगेगा।
विज्ञापन


शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के संपादकीय में सोमवार को कहा कि भागवत ने उसी मुद्दे पर स्पष्ट राय रखी है जिसे शिवसेना उठाती रही है और देश के हालात को देखते हुए यह आशा की किरण साबित हो सकती है। आरएसएस सर संघचालक ने इशारा किया है कि प्रशासन कमजोर हुआ है और देशभर में भ्रष्टाचार व्याप्त है। क्या उन पर भी देशद्रोही और हिंदू विरोधी होने का ठप्पा लगेगा? इसमें कहा गया है कि भ्रष्टाचार पर आवाज उठाने वाली शिवसेना पहली पार्टी थी और अब भागवत ने भी वही मुद्दे उठाए हैं।
विज्ञापन


बता दें कि भागवत ने 17 वीं शताब्दी के मराठा शासक की पुण्यतिथि पर लोगों को संबोधित करते हुए शिवाजी के शासन का आह्वान किया था। उन्होंने कहा था कि जहां महिला की सुरक्षा की गारंटी नहीं है ऐसे बदलते हुए वक्त का दोषारोपण किस पर किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा था कि भारत को भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed