फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Will take back 'Ladki Bahin' funds from your accounts if you don't vote for me: MLA Rana tells women

Maharashtra: 'अगर मुझे वोट नहीं दोगे तो खातों से लड़की बहिन के पैसे वापस ले लूंगा', विधायक राणा की फिसली जुबान

Tue, 13 Aug 2024 05:31 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 13 Aug 2024 05:31 PM IST
सार

महायुति सरकार के सहयोगी राणा ने सोमवार को अमरावती में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान यह टिप्पणी की। जब विपक्षी दलों ने इसे लेकर उन पर निशानाा साधना शुरू किया तो उन्होंने दावा किया कि उन्होंने यह टिप्पणी मजाक में की थी।

विज्ञापन
Will take back 'Ladki Bahin' funds from your accounts if you don't vote for me: MLA Rana tells women
Ravi Rana - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

महाराष्ट्र के अमरावती जिले के बडनेरा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक रवि राणा ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने महिलाओं से कहा कि अगर वे आगामी विधानसभा चुनाव में उन्हें वोट नहीं देंगी तो वे 'लड़की बहिन' योजना के जरिए महिलाओं को दिए गए पैसे वापस ले लेंगे।

विज्ञापन


महायुति सरकार के सहयोगी राणा ने सोमवार को अमरावती में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान यह टिप्पणी की। जब विपक्षी दलों ने इसे लेकर उन पर निशानाा साधना शुरू किया तो उन्होंने दावा किया कि उन्होंने यह टिप्पणी मजाक में की थी। एकनाथ शिंदे सरकार की प्रमुख 'मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना' के तहत राज्य की पात्र महिलाओं को 1,500 रुपये प्रति माह दिए जाते हैं।
विज्ञापन


राणा ने कहा कि चुनाव के बाद मैं इस राशि को 1,500 रुपये से बढ़ाकर 3,000 रुपये (प्रति माह) करने की कोशिश करूंगा। मैं आपका भाई हूं, लेकिन अगर आपने अभी अपना आशीर्वाद नहीं दिया, तो मैं आपके बैंक खातों से 1,500 रुपये वापस ले लूंगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन




विपक्ष ने साधा निशाना
इस पर राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने पूछा कि इस योजना के तहत वितरित की गई राशि राणा की है? या फिर यह राशि मुख्यमंत्री या उपमुख्यमंत्रियों की है? अब यह साबित हो गया है कि इस योजना की घोषणा चुनावों को ध्यान में रखकर की गई थी। एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने कहा कि अगर महिलाओं को इस तरह से धमकाया जाता है तो ऐसा करें और फिर देखें कि मैं क्या करती हूं। 


बाद में देनी पड़ी सफाई
इसका जवाब देते हुए राणा ने कहा कि मैंने जो कहा वह मजाक था। जब मैंने यह कहा तो महिलाएं हंस पड़ीं। विपक्षी नेताओं ने इस पर बेवजह हंगामा किया। राज्य सरकार 17 अगस्त को 'लड़की बहन' योजना की पहली दो किस्तें (जुलाई और अगस्त) लाभार्थियों के खातों में जमा करने वाली है।

इस साल अक्तूबर या नवंबर में हो सकते हैं चुनाव
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव इस साल अक्तूबर या नवंबर में हो सकते हैं। रवि राणा की पत्नी, पूर्व सांसद नवनीत राणा ने इस साल अमरावती संसदीय सीट से भाजपा उम्मीदवार के रूप में लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed