फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'Will sweep Karnataka, win seats in Kerala, Tamil Nadu in Lok Sabha Polls': Rajnath Singh

Lok Sabha: राजनाथ बोले- कर्नाटक में अच्छा प्रदर्शन करेगी BJP, केरल-तमिलनाडु में कुछ सीट पर जीत दर्ज करेंगे

Thu, 11 Apr 2024 11:48 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 11 Apr 2024 11:48 PM IST
सार

Lok Sabha: राजनाथ सिंह ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता 2026 में तमिलनाडु में भाजपा की सरकार बनने तक चैन से नहीं  बैठेंगे। बस नतीजों का इंतजार कीजिए। आपको पता चल जाएगा। केरल में भी हम कुछ सीट जीतेंगे। हम इस बार लोकसभा चुनाव में तमिलनाडु की सभी सीट जीतने के लिए पूरा जोर लगाएंगे।

विज्ञापन
'Will sweep Karnataka, win seats in Kerala, Tamil Nadu in Lok Sabha Polls': Rajnath Singh
राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

सियासी नेताओं ने आम चुनाव के लिए प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। इस बीच, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आगामी लोकसभा चुनाव में कर्नाटक में अच्छा प्रदर्शन करेगी। उन्होंने केरल केरल और तमिलनाडु की कुछ सीट पर जीत दर्ज करने का भरोसा जताया। सिंह ने यह भी कहा कि 2026 के विधानसभा चुनाव में तमिलनाडु में सरकार बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन

राहुल गांधी के दावे पर राजनाथ सिंह ने कही ये बात
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दावा किया था कि भाजपा दक्षिण भारत के राज्यों में नहीं जीत सकती। इस पर राजनाथ सिंह ने कहा, "मुझे लगता है कि उन्हें देश के बारे में जानकारी नहीं है। हम कर्नाटक में सत्ता में आ रहे हैं। वो भी दूसरी बार। फिर वे कैसे दावा कर रहे हैं कि हम दक्षिण में सत्ता में नहीं आ सकते? आंध्र प्रदेश में भी हमारा तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के साथ गठबंधन था और वे सत्ता में थे। हां, हमने अभी तक तमिलनाडु में सरकार नहीं बनाई है। वहां भी बनेगी। यह मैं अपने जमीनी अनुभव के आधार पर कह रहा हूं। मैं अभी तमिलनाडु से लौटा हूं। जिस तरह से वहां चीजें बदली हैं, मैं वहां की स्थिति से बहुत खुश नहीं हूं।"  

विज्ञापन
विज्ञापन

'तमिलनाडु में सरकार बनने तक चैन से नहीं बैठेंगे भाजपा कार्यकर्ता'
उन्होंने आगे कहा, "जब भाजपा ने 1984 में अपना पहला चुनाव लड़ा, तो उसने केवल दो लोकसभा सीट जीतीं। दिलचस्प बात यह है कि ये दोनों सीट अटल बिहार वाजपेयी या लाल कृष्ण आडवाणी ने नहीं जीती थीं। एक सीट गुजरात के मेहसाणा और दूसरी आंध्र प्रदेश के हनमकोंडा में थी। मेहसाणा से भाजपा के एके पटेल जीते थे, जबकि हनमकोंडा से चंदूपति जंगा रेड्डी जीते थे।" राजनाथ सिंह ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता 2026 में तमिलनाडु में भाजपा की सरकार बनने तक चैन से नहीं  बैठेंगे।  

विज्ञापन

सिंह ने कहा, "बस नतीजों का इंतजार कीजिए। आपको पता चल जाएगा। केरल में भी हम कुछ सीट जीतेंगे। हम इस बार लोकसभा चुनाव में तमिलनाडु की सभी सीट जीतने के लिए पूरा जोर लगाएंगे। लेकिन हमारी लड़ाई यहीं खत्म नहीं होती। हम 2026 में वहां सरकार बनाने के अपने प्रयास जारी रखेंगे।"  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed