फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Will senior citizens get concession in train fares again? Railway Ministry gave answer

Indian Railways: क्या ट्रेन में फिर से सीनियर सिटीजन को मिलेगी किराए में छूट? रेल मंत्रालय ने दिया जवाब

Wed, 11 Dec 2024 07:18 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 11 Dec 2024 07:18 PM IST
विज्ञापन
सार
 Railway Ministry: लोकसभा में रेल मंत्रालय से सवाल पूछा गया कि पहले देश के वरिष्ठ नागरिकों को ट्रेन के टिकट के दाम पर छूट मिलती थी, जिसे रोक दिया गया है। क्या रेलवे मंत्रालय इस छूट को वापस देने पर कोई विचार कर रहा है या नहीं।
loader
Will senior citizens get concession in train fares again? Railway Ministry gave answer
भारतीय रेलवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना महामारी के बाद से ही भारतीय रेलवे ने यात्रियों को मिलने वाली कई रियायतों पर रोक लगा दी थी। इसमें वरिष्ठ नागरिकों को ट्रेन टिकट पर मिलने वाली छूट भी शामिल है। वरिष्ठ नागरिकों को रेलवे अब कब से छूट देगा इसे लेकर संसद के शीत सत्र में सवाल पूछा गया है।


दरअसल,लोकसभा में रेल मंत्रालय से सवाल पूछा गया कि पहले देश के वरिष्ठ नागरिकों को ट्रेन के टिकट के दाम पर छूट मिलती थी, जिसे रोक दिया गया है। क्या रेलवे मंत्रालय इस छूट को वापस देने पर कोई विचार कर रहा है या नहीं। क्या इसे लेकर कोई फैसला हुआ है? इस सवाल के जवाब में रेल मंत्रालय ने कहा कि, फिलहाल देश में दिव्यांगों की चार श्रेणी, मरीजों की 11 श्रेणी और छात्रों की 8 श्रेणी को छूट दी जा रही है।


रेलवे मंत्रालय ने अपने जवाब में कहा कि, साल 2022-23 में रेल मंत्रालय की तरफ से ट्रेन में सफर करने वाले तमाम यात्रियों पर सब्सिडी के रूप में 56,993 करोड़ रुपये खर्च किए गए। मंत्रालय ने उदाहरण देते हुए कहा कि, अगर रेलवे एक यात्री को 100 रुपए की सुविधा देता है तो उस यात्री से टिकट की 46 फीसदी कम कीमत यानी सिर्फ 54 रुपये ही वसूलता है। इस लिहाज से 100 रुपये के एक टिकट पर यात्रियों को करीब 46 रुपये की छूट रेलवे की तरफ से पहले से ही दी जा रही है। रेलवे मंत्रालय ने कहा है कि, भारतीय रेलवे की कोशिश यही है कि वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली सुविधाओं में इजाफा किया जाए। ऐसे में कोशिश की जाती है कि वरिष्ठ नागरिकों को नीचे की सीट (लोअर सीट) ही दी जाए, जिससे उनकी यात्रा आसान रहे।

गौरतलब है कि, कोरोना काल के दौरान वरिष्ठ नागरिकों को ट्रेन टिकट पर मिलने वाली छूट बंद कर दी गई थी। कोरोना महामारी का दौर खत्म होने के बाद लगातार मांग होती रही है कि वरिष्ठ नागरिकों को टिकट की कीमत पर मिलने वाली छूट दोबारा शुरू की जाए। फिलहाल अब तक कोरोना से पहले वाली स्थिति बहाल नहीं हो पाई है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed