{"_id":"5911b8824f1c1baa7c852150","slug":"will-seek-cm-kejriwal-s-ouster-if-he-is-found-guilty-says-anna-hazare","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्ना हजारे बोले- केजरीवाल पर आरोप साबित हुए तो जंतर-मंतर पर दूंगा धरना","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अन्ना हजारे बोले- केजरीवाल पर आरोप साबित हुए तो जंतर-मंतर पर दूंगा धरना
amarujala.com-Presented by- संदीप भ्ाट्ट
Updated Tue, 09 May 2017 06:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आरोप अगर साबित हुए तो वह उनके इस्तीफे की मांग को लेकर धरने पर बैठेंगे।
विज्ञापन
हजारे ने हालांकि यह भी कहा कि दिल्ली के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने केजरीवाल के खिलाफ घूस के आरोप उन्हें मंत्री पद से हटाए जाने के बाद लगाए हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग छेड़ने वाले अन्ना ने कहा, ‘पूर्व मंत्री ने केजरीवाल के खिलाफ जो कुछ भी कहा वो सिर्फ मंत्री पद से हटाए जाने के बाद कहा।
विज्ञापन
जब कथित तौर पर रुपयों का लेनदेन हुआ और वह मंत्री थे तो उन्होंने अधिकारियों को सचेत क्यों नहीं किया?’ महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में अपने गांव रालेगण सिद्धि में अपने घर पर हजारे ने कहा, ‘मुझे लगता है कि इस मामले में पूरी जांच होनी चाहिए। अगर केजरीवाल दोषी पाए गए तो मैं खुद जंतर-मंतर पर धरने पर बैठूंगा और उनके इस्तीफे की मांग करूंगा।
विज्ञापन