फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Will sacrifice cow on Bakrid says Muslim cleric Tanveer Hashmi in Karnataka

कर्नाटक: राज्य मंत्री की मौजूदगी में मौलवी का विवादित बयान, कहा- बकरीद में देंगे गाय की कुर्बानी

Tue, 19 Jun 2018 08:22 AM IST
एजेंसी, बंगलूरू
एजेंसी, बंगलूरू Updated Tue, 19 Jun 2018 08:22 AM IST
विज्ञापन
Will sacrifice cow on Bakrid says Muslim cleric Tanveer Hashmi in Karnataka

कर्नाटक में एक मौलवी ने राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री शिवानंद पाटिल की मौजूदगी में कथित तौर पर कहा कि राज्य में बकरीद के दौरान गाय की कुर्बानी दी जाएगी। मौलवी के इस बयान पर विवाद पैदा हो गया है क्योंकि राज्य में गोहत्या प्रतिबंधित है।

विज्ञापन


उत्तरी कर्नाटक के विजयपुरा में दो दिन पहले रमजान की नमाज के दौरान मौलवी तनवीर हाशमी ने कथित तौर पर यह बयान दिया। वह विजयपुरा के प्रसिद्ध हाशिम पीर दरगाह के प्रमुख हैं। इस बयान का वीडियो वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि हाशमी के बयान के समय मंत्री ने चुप्पी साधे रखी। हाशमी ने उर्दू में कहा कि मैं आपको (मंत्री को) बताना चाहता हूं कि दो महीने में बकरीद आने वाली है। गाय के नाम पर यह शैतान शरारत करेगा। मैं पहले ही बता दे रहा हूं ताकि गाय के साथ कोई और कुर्बानी नहीं हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि हाशमी का यह बयान पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा विधायक बासनगौड़ा पाटिल यतनाल की उस विवादित टिप्पणी बाद आया है जिसमें उन्होंने पार्षदों को केवल हिंदुओं के लिए काम करने का निर्देश दिया था। इस बयान का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed