{"_id":"635a13e9b7ce9a1d4479194d","slug":"will-rishi-sunak-settle-winston-churchill-rs-13-bill-from-bangalore-club","type":"story","status":"publish","title_hn":"Winston Churchill: क्या सुनक चुकाएंगे चर्चिल का 13 रुपये का बिल? 120 साल से कर्जदार हैं ब्रिटिश पीएम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Winston Churchill: क्या सुनक चुकाएंगे चर्चिल का 13 रुपये का बिल? 120 साल से कर्जदार हैं ब्रिटिश पीएम
Thu, 27 Oct 2022 10:45 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Thu, 27 Oct 2022 10:45 AM IST
सार
चर्चिल बेंगलुरू के विक्टोरिया होटल के पास स्थित बेंगलुरू के क्लब के सदस्य थे। कहा जाता है कि जब चर्चिल इंग्लैंड वापस गए तो उन पर क्लब का 13 रुपये का उधार था। उस समय यह रकम बहुत बड़ी थी।
विज्ञापन
विंस्टन चर्चिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऋषि सुनक के ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनने के बाद एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है। यह तस्वीर बेंगलुरू के प्रतिष्ठित विद्यार्थी भवन की है, जहां वह मसाला डोसा खा रहे हैं। दरअसल, जब सुनक ब्रिटेन के वित्त मंत्री थे तो उन्होंने 2019 में पत्नी अक्षता मूर्ति के गृहनगर का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने 80 साल पुराने इस रेस्त्रां के व्यंजनों का स्वाद भी चखा था।
विज्ञापन
ऋषि सुनक की इस फोटो के बाद ब्रिटेन के सर्वकालीन महान प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। दरअसल, आज से करीब 120 साल पहले चर्चिल बेंगलुरू में ही रहते थे। इस दौरान वह एक युवा ब्रिटिश सैन्य अधिकारी के रूप में बेंगलुरू स्थित सैन्य छावनी में निवास कर रहे थे।
विज्ञापन
चर्चिल ने लिया था डोसा और कॉपी का स्वाद
चर्चिल के समकालीन रहे प्रसिद्ध कन्नड़ लेखक डीवी गुंडप्पा के मुताबिक, चर्चिल ने अपने प्रवास के दौरान यहां का मसाला डोसा और कॉपी का स्वाद चखा था। हालांकि, इस बात की पुष्टि नहीं है, लेकिन कहा जाता है कि अगर चर्चिल मसाला डोसा खाना चाहते थे तो वे पुराने शहर चिकपेट जरूर गए होते, जहां बेंगलुरू का सबसे अच्छा मसाला डोसा मिला करता था।
विज्ञापन
क्यों है चर्चिल पर 13 रुपये का उधार
कथित तौर पर चर्चिल बेंगलुरू के विक्टोरिया होटल के पास स्थित बेंगलुरू के क्लब के सदस्य थे। वह अक्सर यहां शराब पीने और भोजन करने आया करते थे। यह गोरे लोगों का क्लब था। कहा जाता है कि जब चर्चिल इंग्लैंड वापस गए तो उन पर क्लब का 13 रुपये का उधार था। उस समय यह रकम बहुत बड़ी थी। चर्चिल अब भी इस क्लब के बकायेदारों में से एक हैं। अब जब ऋषि सुनक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बन गए हैं तो कहा जा रहा है कि पता नहीं सुनक भविष्य में अपनी ससुराल आने पर चर्चिल की उधारी का निपटारा करते हैं या नहीं।