{"_id":"60f062f1fa0cab50b5301d29","slug":"will-raise-voice-in-parliament-bhagwant-mann-said-aap-will-support-the-whip-issued-by-farmers-to-mps","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसद में उठाएंगे आवाज: भगवंत मान बोले- किसानों द्वारा सांसदों को जारी ह्विप का समर्थन करेगी आप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
संसद में उठाएंगे आवाज: भगवंत मान बोले- किसानों द्वारा सांसदों को जारी ह्विप का समर्थन करेगी आप
Thu, 15 Jul 2021 10:01 PM IST
सुरेंद्र जोशी
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Thu, 15 Jul 2021 10:01 PM IST
सार
मान ने कहा कि सांसद होने के नाते हमारा यह फर्ज बनता है कि किसान की आवाज सरकार के कानों तक पहुंचाई जाए और काले कृषि कानूनों को रद्द कराया जाए।
विज्ञापन
भगवंत सिंह मान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के संगरूर से लोकसभा सांसद भगवंत सिंह मान ने कहा है कि वे और उनकी पार्टी संसद में मानसून सत्र के दौरान कृषि कानूनों के खिलाफ आवाज उठाएंगे। वे किसानों द्वारा सभी पार्टी सांसदों को जारी किए गए ह्विप का समर्थन करेंगे। किसानों के हक की आवाज केंद्र सरकार तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
मान ने कहा कि केंद्र सरकार के लिए यह उचित नहीं है कि एक तरफ तो देश का किसान सड़कों पर धरना देता रहे और दूसरी तरफ सरकार महलों में रहकर शानो-शौकत के साथ शासन करती रहे। केंद्र सरकार को किसानों की मांगों पर विचार करना चाहिए।
विज्ञापन
किसानों ने विभिन्न राजनीतिक दलों को पत्र लिखकर संसद के आगामी सत्र के दौरान कृषि कानूनों के विरुद्ध आवाज उठाने की अपील की है। उन्होंने वादा किया कि वह सभी विरोधी पक्ष के संसद सदस्यों को जागरूक करने का भी प्रयास करेंगे। किसानों से संबंधित कई सवाल भी दाखिल किए हुए हैं और लोकसभा के स्पीकर की इजाजत के साथ वह भी किसानों के सवाल उठाएंगे।
विज्ञापन