फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Will Rahul Gandhi apologise after SC verdict on NEET Row says BJP leader news in hindi

NEET Row: नीट धांधली पर SC के फैसले के बाद रविशंकर ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- क्या वह माफी मांगेंगे

Wed, 24 Jul 2024 01:16 PM IST
श्वेता महतो न्यूज जेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज जेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 24 Jul 2024 01:16 PM IST
सार

भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने विपक्ष खासकर राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस सांसद पर आरोप लगाया कि राहुल अपने शब्दों से विश्व स्तर पर भारत की परीक्षा प्रणाली को बदनाम कर रहे हैं।

विज्ञापन
Will Rahul Gandhi apologise after SC verdict on NEET Row says BJP leader news in hindi
रविशंकर प्रसाद, राहुल गांधी - फोटो : ANI

विस्तार

देशभर में नीट परीक्षा में धांधली के बाद भाजपा ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर भारत की परीक्षा प्रणाली में विश्वास की कमी को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भाजपा ने पूछा कि क्या राहुल अब माफी मांगेंगे। कोर्ट ने मंगलवार को परीक्षा का रद्द करने और दोबारा परीक्षा कराने की याचिका को खारिज कर दिया। मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि वर्तमान स्थिति में, रिकॉर्ड में ऐसी कोई सामग्री नहीं है जो यह दर्शा सके कि परीक्षा के परिणाम दूषित थे या परीक्षा के संचालन में कोई प्रणालीगत उल्लंघन हुआ था।
विज्ञापन


रविशंकर का राहुल गांधी पर निशाना
भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने विपक्ष खासकर राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस सांसद पर आरोप लगाया कि राहुल अपने शब्दों से विश्व स्तर पर भारत की परीक्षा प्रणाली को बदनाम कर रहे हैं। रविशंकर प्रसाद ने कहा, "उन्होंने (राहुल गांधी) अपने शब्दों से संसद और विपक्ष के नेता के दफ्तर की गरिमा का उल्लंघन किया।" इसी के साथ उन्होंने बजट 2024 को लेकर राहुल गांधी के बयान की भी आलोचना की। 
विज्ञापन


वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 23 जुलाई को लोकसभा में बजट 2024 पेश किया। राहुल ने इस बजट को कुर्सी बचाओ बजट बताया। राहुल के इस बयान पर भाजपा नेता ने आलोचना की। उन्होंने कहा कि यह भाजपा की गलती नहीं है कि लोग चुनाव में उन्हें और उनकी पार्टी को बार-बार नकार दे रहे हैं। नीट विवाद को लेकर सरकार की कार्रवाई का बचाव करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है। इसके साथ ही 155 परीक्षार्थियों की उम्मीदवारी भी रद्द कर दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रविशंकर प्रसाद ने परीक्षा की विफलता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि 571 शहरों के 4,750 केंद्रों पर 23.5 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा दिया। कांग्रेस सांसद पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भारत की परीक्षा प्रणाली को बदनाम करने के लिए धोखाधड़ी जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब अदालत ने भी यह स्पष्ट कर दिया कि रिकॉर्ड में ऐसी कोई सामग्री नहीं है जो यह दर्शा सके कि परीक्षा के परिणाम दूषित थे या परीक्षा के संचालन में कोई प्रणालीगत उल्लंघन हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed