फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Will PM address Trump's India-Pak ceasefire claims, concerns of lakhs of Indian H1B holders: Cong

Congress: क्या ट्रंप के दावों और H-1B वीजा पर बोलेंगे प्रधानमंत्री? PM के संबोधन से पहले कांग्रेस ने पूछे सवाल

Sun, 21 Sep 2025 02:32 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 21 Sep 2025 02:32 PM IST
सार

Congress: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन से पहले कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं कि क्या वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत-पाकिस्तान संघर्षविराम के दावे और एच-1बी वीजा धारकों की चिंता पर बात करेंगे या सिर्फ नई जीएसटी दरों को ही दोहराएंगे। ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया है कि उन्होंने व्यापार के जरिए भारत-पाक के बीच युद्ध रोका था। 

विज्ञापन
Will PM address Trump's India-Pak ceasefire claims, concerns of lakhs of Indian H1B holders: Cong
नरेंद्र मोदी, जयराम रमेश। - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम पांच बजे देश को संबोधित करने वाले हैं। इस बीच, कांग्रेस ने उन पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या प्रधानमंत्री अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम कराने के दावे और एच-1बी वीजा धारक लाखों भारतीयों की चिंताओं पर बात करेंगे या केवल पहले ज्ञात नई जीएसटी दरों की बातें ही दोहराएंगे?
विज्ञापन


पीएमओ (प्रधानमंत्री कार्यालय) की ओर से बताया गया कि प्रधानमंत्री आज शाम देश को संबोधित करेंगे। हालांकि, उसने यह स्पष्ट नहीं किया वह किस विषय पर बोलेंगे। यह संबोधन ऐसे समय में हो रहा है, जब अगले दिन नई जीएसटी दरें लागू हो रही हैं, जिनके चलते उत्पादनों के दाम कम हो जाएंगे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ग्रेट निकोबार परियोजना: 'सवालों का जवाब नहीं दे पा रहे पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव', कांग्रेस ने किया पलटवार
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जयराम रमेश ने एक्स पर क्या कहा?
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर कहा कि प्रधानमंत्री के संबोधन से पहले उनके अच्छे दोस्त अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने फिर दावा किया है कि उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को रोकने में अहम भूमिका निभाई। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने व्यापार को हथियार बनाकर भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध को टाल दिया था। रमेश ने पूछा, क्या प्रधानमंत्री इन दावों पर प्रतिक्रिया देंगे? क्या वह अमेरिका में रह रहे लाखों एच-1बी वीजा धारकों की चिंता को संबोधित करेंगे?

अमेरिका ने एच-1बी वीजा के लिए बढ़ाया शुल्क
ट्रंप प्रशासन ने एलान किया है कि अब एच-1बी वीजा आवेदन के लिए एकमुश्त एक लाख अमेरिकी डॉलर का शुल्क जमा करना होगा। यह शुल्क केवल नए आवेदनों पर लागू होगा, मौजूदा वीजा धारकों पर नहीं। 


ट्रंप ने फिर किया संघर्षविराम कराने का दावा
अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी दावा किया कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान, थाईलैंड-कंबोडिया, आर्मीनिया-अजरबैजान, इस्राइल-ईरान सहित कई देशों के बीच संघर्ष रोका है। उन्होंने कहा कि इनमें से 60 फीसदी संघर्षों को उन्होंने व्यापार को हथियार बनाकर खत्म किया और इसके लिए उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार मिलना चाहिए।  

ये भी पढ़ें: कल पूर्वोत्तर राज्यों के दौरे पर पीएम मोदी, ईटानगर में दो जलविद्युत परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

संघर्षविराम में तीसरे पक्ष की मध्यस्थता से भारत का इनकार
भारत सरकार ने हमेशा तीसरे पक्ष की मध्यस्थता से इनकार किया है और कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच मई में जो संघर्षविराम हुआ, वह दोनों देसों की सेनाओं के डीजीएमओ स्तर पर सीधी बातचीत के बाद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed