{"_id":"587556364f1c1bab78ba81a1","slug":"will-not-remain-silent-spectator-if-poll-code-is-violated-ec-warns-political-parties","type":"story","status":"publish","title_hn":"EC ने चेताया, आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
EC ने चेताया, आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 11 Jan 2017 05:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनावों के दौरान लागू की गई आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर चुनाव आयोग ने राजनीति दलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं। आयोग ने कहा है कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होने पर वह मूक दर्शक बनकर नहीं रहेगा।
विज्ञापन
राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को संबोधित करते एक पत्र में चुनाव आयोग ने पार्टियों को याद दिलाया है कि जिन पांच राज्यों में चुनाव का ऐलान किया गया है वहां चार जनवरी से आदर्श आचार संहिता लागू है। यह नेताओं के सांप्रदायिक बयान देने पर भी रोक लगाती है।
विज्ञापन
चुनाव आयोग ने अपने पत्र में नेताओं को सलाह देते हुए कहा कि राजनीतिक पार्टी और उसके नेता समाज को बांटने वाले बयान न दें जिससे लोगों के बीच आपसी सौहार्द और शांति को खतरा हो। स्वतंत्र और शांतिपूर्ण चुनावों के लिए इस तरह का माहौल बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भी जिक्र किया है। आयोग ने कहा कि अगर आदर्स आचारा संहिता कानून का उल्लंघन होता है तो आयोग मूक दर्शक नहीं बना रहेगा। उपलब्ध सभी शक्तियों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों को इस संबंध में एडवाइजरी जारी करने को भी कहा है। उल्लेखनीय है कि भाजपा सांसद साक्षी महाराज को जनसंख्या संबंधी उनकी कथित टिप्पणी के लिए चुनाव आयोग ने मंगलावर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।