फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Will expose surveys portraying bad picture about press freedom in India says Prakash Javadekar on Congress remarks

कांग्रेस ने भारत की प्रेस स्वतंत्रता रैंक गिरने पर भाजपा को घेरा, जावड़ेकर बोले- मीडिया को पूरी आजादी

Sun, 03 May 2020 03:10 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Sun, 03 May 2020 03:10 PM IST
विज्ञापन
Will expose surveys portraying bad picture about press freedom in India says Prakash Javadekar on Congress remarks
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर - फोटो : amar ujala

सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने रविवार को कहा कि भारत में प्रेस को पूर्ण स्वतंत्रता है और उन सर्वेक्षणों का भंडाफोड़ किया जाएगा जिनमें देश में प्रेस की आजादी के बारे में खराब छवि पेश करने की कोशिश की गई है।

विज्ञापन


विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जावड़ेकर ने कहा कि मीडिया के पास लोगों को सूचित करने और उनका मार्गदर्शन करने की ताकत है। उन्होंने ट्वीट किया कि भारत में मीडिया को पूर्ण स्वतंत्रता है। हम जल्द ही उन सर्वेक्षणों का खुलासा करेंगे जिनमें देश में प्रेस की आजादी के बारे में खराब छवि पेश करने की कोशिश की गई है। 
विज्ञापन

 



स्वतंत्र पत्रकारिता की पैरवी करने वाले संगठन ‘रिपोर्टर्स विदआउट बॉर्डर्स’ के इस साल जारी हुए वार्षिक विश्लेषण में वैश्विक प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में भारत दो पायदान लुढ़क गया है और इसे 180 देशों में से 142वां स्थान मिला है। कांग्रेस ने विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर अपने संदेश में आरोप लगाया कि भाजपा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को नष्ट करने पर आमादा है। 

विपक्षी दल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा कि विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में भारत दो पायदान लुढ़ककर 142वें स्थान पर पहुंचा। जब हम विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाएं तो हमें याद रखना चाहिए कि भाजपा लोकतंत्र के इस चौथे स्तंभ को नष्ट करने पर आमादा है और हमें ऐसा नहीं होने देना चाहिए। इसने कहा कि हम सभी पत्रकारों से कहना चाहेंगे कि डरो मत। 
 


वहीं, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा कि प्रेस भारत के लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और अभिमत को आकार देकर तथा जागरूकता पैदा कर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।


उन्होंने ट्विटर पर कहा कि इस विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर मैं कोविड-19 के विभिन्न पहलुओं के बारे में अपनी जान जोखिम में डालकर जनता को जागरूक बना रहे हमारे मीडियाकर्मियों को नमन करता हूं। 
 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed