भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के विचारों की लड़ाई जारी रखेंगे: राहुल गांधी
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहादत दिवस के मौके पर शनिवार को इन क्रांतिकारियों को नमन किया। उन्होंने कहा कि इनके विचारों एवं आदर्शों की लड़ाई जारी रखी जाएगी।
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
राहुल ने ट्वीट करते हुए कहा, 'भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु, सिर्फ नाम नहीं हैं, हमारे रगों में दौड़ता क्रांति का एक जज्बा हैं। उनका जीवन, आज भी, हमें मजबूत बनाता है, आजाद बनाता है, इंसान बनाता है। शहीदी दिवस पर हमारे वीरों को शत् शत् नमन।'
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, 'उनके विचारों और आदर्शों की लड़ाई हम जारी रखेंगे।'
भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु, सिर्फ़ नाम नहीं हैं; हमारे रगों में दौड़ता क्रांति का एक जज़्बा हैं।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 23, 2019
उनका जीवन, आज भी, हमें मज़बूत बनाता है, आज़ाद बनाता है, इंसान बनाता है।
शहीद दिवस पर हमारे वीरों को शत् शत् नमन।
उनके विचारों और आदर्शो की लड़ाई हम जारी रखेंगे।#ShaheedDiwas pic.twitter.com/MOSH6FyWZA
गौरतलब है कि 23 मार्च, 1931 को भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के तीन बड़े नायकों भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी दी गई थी।