बंगाल: बहुमत नहीं आने पर ममता को समर्थन देगी कांग्रेस? अधीर रंजन चौधरी ने दिया यह जवाब
- क्या ममता बनर्जी के साथ गठबंधन करेंगी कांग्रेस
- अधीर रंजन बोले-काल्पनिक सवाल पर जवाब देने का समय नहीं
- बंगाल में 2 मई को आएंगे चुनाव के नतीजे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल में कांग्रेस तृणमूल कांग्रेस के साथ कही गठबंधन करने के मूड में तो नहीं है। ऐसा इसलिए कि जब बंगाल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी से पूछा गया कि समय आने पर आप ममता बनर्जी को समर्थन करेंगे। तो उन्होंने कहा कि इस काल्पनिक सवाल का अभी जवाब देना उचित नहीं होगा। क्योंकि हमारी नजर नबना (मुख्यमंत्री कार्यालय) पर टिकी हुई है और उस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। अधीर रंजन चौधरी न ने कहा कि हम नहीं जानते कि ममता बनर्जी हार जाती हैं तो कहां जाएंगी। क्योंकि राजनीति संभावनाओं की कला है।
There is no time for hypothetical question as we are marching forward to capture Nabanna. We don't know where will Mamata Banerjee go if she loses. Politics is the art of the possible: WB Congress chief AR Chowdhury on being asked,"if Congress will support TMC if required?" (7/4) pic.twitter.com/G7fB5TdcJo
— ANI (@ANI) April 8, 2021विज्ञापन
10 अप्रैल को चौथे चरण का चुनाव
बता दें कि पश्चिम बंगाल में 294 सीटों पर 8 चरण में चुनाव है। इसमें तीन चरण के चुनाव संपन्न हो चुके हैं। 10 अप्रैल को चौथे चरण के लिए वोट डाले जाएंगे। तीसरे चरण में 84.61 फीसदी मतदान दर्ज किया गया । वहीं दूसरे और पहले चरण में 84.13 और 86.11 फीसदी मतदान हुआ था। पांच चरण का चुनाव बाकी हैं। चुनाव परिणाम 2 मई को आएंगे।