फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   will congress alliance with mamata banerjee in bengal assembly adhir ranjan choudhary updates

बंगाल: बहुमत नहीं आने पर ममता को समर्थन देगी कांग्रेस? अधीर रंजन चौधरी ने दिया यह जवाब

Thu, 08 Apr 2021 11:39 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 08 Apr 2021 11:39 AM IST
सार

  • क्या ममता बनर्जी के साथ गठबंधन करेंगी कांग्रेस
  • अधीर रंजन बोले-काल्पनिक सवाल पर जवाब देने का समय नहीं
  • बंगाल में 2 मई को आएंगे चुनाव के नतीजे

विज्ञापन
will congress alliance with mamata banerjee in bengal assembly adhir ranjan choudhary  updates
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी - फोटो : Ani

विस्तार

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस तृणमूल कांग्रेस के साथ कही गठबंधन करने के मूड में तो नहीं है। ऐसा इसलिए कि जब बंगाल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी से पूछा गया कि समय आने पर आप ममता बनर्जी को समर्थन करेंगे। तो उन्होंने कहा कि इस काल्पनिक सवाल का अभी जवाब देना उचित नहीं होगा। क्योंकि हमारी नजर नबना (मुख्यमंत्री कार्यालय) पर टिकी हुई है और उस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। अधीर रंजन चौधरी न ने कहा कि हम नहीं जानते कि ममता बनर्जी हार जाती हैं तो कहां जाएंगी। क्योंकि राजनीति संभावनाओं की कला है। 

विज्ञापन

 

10 अप्रैल को चौथे चरण का चुनाव 
बता दें कि पश्चिम बंगाल में 294 सीटों पर 8 चरण में चुनाव है। इसमें तीन चरण के चुनाव संपन्न हो चुके हैं। 10 अप्रैल को चौथे चरण के लिए वोट डाले जाएंगे। तीसरे चरण में 84.61 फीसदी मतदान दर्ज किया गया । वहीं दूसरे और पहले चरण में 84.13 और 86.11 फीसदी मतदान हुआ था। पांच चरण का चुनाव बाकी हैं। चुनाव परिणाम 2 मई को आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed