फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Will come out with foolproof plan to make govt recruitment transparent: Rahul on paper leaks

Congress: 'सरकारी भर्ती के लिए फुलप्रूफ प्लान लेकर आएगी कांग्रेस', पेपर लीक को लेकर बोले राहुल गांधी

Tue, 05 Mar 2024 03:46 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 05 Mar 2024 03:46 PM IST
सार

Congress: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि बीते सात वर्षों में ही 70 से ज्यादा पेपर लीक के मामलों ने दो करोड़ से ज्यादा छात्रों का सपना तोड़ा है। इससे न सिर्फ भविष्य का निर्माण करने वालों के कीमती साल बर्बाद हो रहे हैं, बल्कि उनके परिवारों पर भी आर्थिक और मानसिक बोझ पड़ रहा है।

विज्ञापन
Will come out with foolproof plan to make govt recruitment transparent: Rahul on paper leaks
राहुल गांधी - फोटो : फेसबुक/राहुल गांधी

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को एक बार फिर उत्तर प्रदेश में पेपर लीक का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने की इजाजत नहीं देगी और सरकारी भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए ठोस योजना लेकर आएगी। 

विज्ञापन

'पेपर लीक ने तोड़ा छात्रों का सपना'
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर उन्होंने कहा, "पेपर लीक का मुद्दा न केवल उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए बल्कि पूरे देश के लिए अभिशाप बन गया है।" उन्होंने कहा, "बीते सात वर्षों में ही 70 से ज्यादा पेपर लीक के मामलों ने दो करोड़ से ज्यादा छात्रों का सपना तोड़ा है। इससे न सिर्फ भविष्य का निर्माण करने वालों के कीमती साल बर्बाद हो रहे हैं, बल्कि उनके परिवारों पर भी आर्थिक और मानसिक बोझ पड़ रहा है।" 

विज्ञापन
विज्ञापन

'जवाबदेही सुनिश्चित करने की जरूरत'
राहुल गांधी ने आगे कहा, "लापरवाह सरकार, भ्रष्ट अधिकारी, नकल माफिया और निजी प्रिंटिंग प्रेस के आपराधिक गठजोड़ को खत्म कर हर स्तर पर जवाबदेही सुनिश्चित करने की जरूरत है।" उन्होंने कहा, "जब मैंने छात्रों से बातचीत की तो उन्होंने मुझे बताया कि पेपर लीक की तीन मुख्य वजहें हैं- बिका हुआ सरकारी तंत्र, निजी प्रिंटिंग प्रेस और भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका अधीनस्थ सेवा चयन आयोग।" 

विज्ञापन

'फुलप्रूफ प्लान तैयार करेगी कांग्रेस'
उन्होंने आगे कहा, "सभी से मिले सुझावों के आधार पर कांग्रेस युवाओं की भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए एक ठोस और फुलप्रूफ प्लान तैयार कर रही है और बहुत जल्द हम आपके सामने विजन रखेंगे। हम छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे। युवाओं का भविष्य 'इंडिया' (विपक्षी गठबंधन) की प्राथमिकता है।" कांग्रेस नेता की ओर से यह प्रतिक्रिया तब सामने आई है, जब उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा को हटाया है। 

पारदर्शी हो भर्ती प्रक्रिया: जयराम रमेश
वहीं, कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "अन्याय के दौर में बार-बार होने वाले पेपर लीक घोटालों से प्रभावित अभ्यर्थियों की संख्या चौंकाने वाली है। उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती के लिए पेपर लीक हुए हैं। जिससे 60 हजार पदों के लिए प्रतिस्पर्धा करने वाले 50 लाख अभ्यर्थी प्रभावित हुए हैं और 12वीं कक्षा की  बोर्ड परीक्षाओं में गणित और जीव विज्ञान के पेपर भी लीक हुए हैं।" रमेश ने कहा कि विपक्षी गठबंधन की सरकार न केवल केंद्र में दस लाख रिक्त पदों पर भर्ती करेगी। बल्कि यह सुनिश्चित करेगी कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed