फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Will break knee of anyone demanding Cooch Behar state: TMC MLA

बिगड़े बोल: टीएमसी विधायक की धमकी, कूचबिहार को अलग राज्य बनाने की मांग करने वालों का घुटना तोड़ देंगे  

Sat, 19 Feb 2022 10:01 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Amit Mandal Updated Sat, 19 Feb 2022 10:01 PM IST
सार

टीएमसी विधायक ने एक रैली में कहा कि अगर कोई अलग कूच बिहार राज्य की मांग करेगा, तो उसका घुटना बरकरार नहीं रहेगा।

विज्ञापन
Will break knee of anyone demanding Cooch Behar state: TMC MLA
BJP vs TMC - फोटो : social media

विस्तार

पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले को अलग राज्य का दर्जा देने की मांग करने वालों का घुटना तोड़ने की धमकी देकर तृणमूल कांग्रेस विधायक उदयन गुहा ने विवाद खड़ा कर दिया है। गुहा ने शुक्रवार शाम को तूफ़ानगंज नगर पालिका में सत्तारूढ़ पार्टी के उम्मीदवार के लिए प्रचार करते हुए यह टिप्पणी की। दिनहाटा विधायक गुहा अतीत में भी विवादास्पद बयान दे चुके हैं। टीएमसी कार्यकर्ताओं पर अत्याचार करने पर भाजपा नेताओं से निपटने के लिए बाहुबलियों को भेजने की धमकी भी वह दे चुके हैं। 

विज्ञापन


...घुटना बरकरार नहीं रहेगा
गुहा ने कहा, अगर कोई अलग कूच बिहार राज्य की मांग करेगा, तो उसका घुटना बरकरार नहीं रहेगा। अगर कोई कूच बिहार राज्य के समर्थन में रैली करता है, तो हम उस व्यक्ति का घुटना तोड़ देंगे। गुहा की टिप्पणी तूफानगंज के भाजपा विधायक मालती रवा के हालिया बयान के जवाब में थी, जिन्होंने दावा किया था कि वाम मोर्चा और टीएमसी सरकारों द्वारा विकास नहीं किए जाने की भावना कूच बिहार के लोगों के बीच अलगाववादी मांगों को जन्म दे रही है।
विज्ञापन


भाजपा विधायक ने किया पलटवार
दिनहाटा विधायक के बयान के जवाब में रवा ने शनिवार को कहा, मैं उदयन गुहा को अपना पैर तोड़ने की हिम्मत देती हूं। हम जल्द ही उनके निर्वाचन क्षेत्र में एक रैली निकालेंगे। देखते हैं कौन किसका पैर तोड़ता है। टीएमसी विधायक की टिप्पणी की आलोचना करते हुए राज्य भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि गुहा की टिप्पणी टीएमसी की संस्कृति के खराब स्तर को दिखाती है जो पश्चिम बंगाल की संस्कृति और लोकाचार के विपरीत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed