दिल्ली: सीजेपी के तिरंगा मार्च से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अभिजीत दिपके को प्रदर्शन नहीं करने का नोटिस
सीजेपी द्वारा दिल्ली के कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में आयोजित तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दिपके जहां ठहरे हुए हैं वहां दिल्ली पुलिस की एक टीम पहुंची है।
विस्तार
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके के दिल्ली स्थित आवास पर शुक्रवार को दिल्ली पुलिस के 20 से अधिक जवान पहुंचे। अधिकारियों के अनुसार, पुलिस ने उन्हें कनॉट प्लेस में प्रस्तावित प्रदर्शन नहीं करने का नोटिस दिया। दिपके ने शुक्रवार शाम 5 बजे कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च आयोजित करने का आह्वान किया है।
नई दिल्ली इलाके में 6,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात
प्रस्तावित मार्च के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नई दिल्ली इलाके में दिल्ली पुलिस के 6,000 से अधिक जवान और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) की 220 कंपनियां तैनात की गई हैं। प्रत्येक कंपनी में लगभग 100 जवान होते हैं। पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत लागू निषेधाज्ञा का हवाला देते हुए मार्च की अनुमति नहीं दी है। इन प्रतिबंधों के तहत कनॉट प्लेस और आसपास के इलाकों में सामूहिक रूप से जुटने पर रोक है।
#WATCH | Delhi: Heavy security deployment around Palika Bazaar ahead of CJP's ‘Lehra Do Tiranga’ protest at Central Park in Connaught Place today. https://t.co/wH2gQb4mk3
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 16, 2026
वैकल्पिक स्थान पर तिरंगा फहराने का प्रस्ताव
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के एक सीमित समूह को वैकल्पिक स्थान पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की व्यवस्था करने का प्रस्ताव दिया है। वहीं, नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए शुक्रवार और शनिवार को सेंट्रल पार्क बंद रखने की जानकारी दी है। ऐसे में प्रस्तावित मार्च से पहले इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और प्रशासन किसी भी तरह की कानून-व्यवस्था संबंधी स्थिति से निपटने की तैयारी में है।
#WATCH | Delhi: Heavy security deployment at Connaught Place, ahead of CJP Founder Abhijeet Dipke's call for a ‘Lehra Do Tiranga’ protest at Connaught Place’s Central Park. https://t.co/eTmx3JuJjz
— ANI (@ANI) October 16, 2026
सीईसी और सरकार पर अभिजीत दिपके क्या आरोप लगा रहे हैं?
दिपके ने आरोप लगाया है कि सरकार ज्ञानेश कुमार का बचाव कर रही है। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार ने मतदाता सूचियों के एक दोषपूर्ण एसआईआर और 13 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाने की अध्यक्षता की थी। यह कुल मतदाताओं का लगभग 14 फीसदी है। दीपके ने कहा, '2024 में जीत का अंतर सिर्फ दो फीसदी था। 13 करोड़ से अधिक मतदाता हटा दिए गए - लगभग 14 फीसदी।' उन्होंने सवाल किया, "जहां दो फीसदी चुनाव का फैसला कर रहा है, वहां आप 13 करोड़ वोट हटा रहे हैं। अगर यह सेटिंग नहीं है तो क्या है?' दिपके ने X पर आरोप लगाया कि उनका पीछा किया जा रहा है। उन्होंने कहा, 'जिस जगह मैं रुका हूं, उसे चारों तरफ से अंडरकवर पुलिसकर्मियों ने घेर लिया है। ये लोग मुझ पर लगातार नजर रख रहे हैं। सफेद स्कॉर्पियो भी हर जगह मेरा पीछा कर रही है।'
#WATCH | Delhi: NCP-SCP spokesperson Anish Gawande says, "I have come to know only now that the Police have come here. I was out for lunch. They are our guests; I will offer them tea and ask why they're here. Let me read the notice first. We all should participate in the Tiranga Yatra, we will go..."
— ANI (@ANI) October 16, 2026
यह भी पढ़ें: ‘चुनाव के रास्ते ही बदलेगी सरकार’: राजनाथ सिंह के आरोपों पर कांग्रेस का पलटवार, पवन खेड़ा ने 1977 की दिलाई याद
सीजेपी के प्रदर्शन के खिलाफ याचिका
दिल्ली के कनॉट प्लेस में सीजेपी के प्रदर्शन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है। याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश वकील जय अनंत देहाद्राई ने बताया कि नई दिल्ली किराना समिति और अन्य व्यापारिक संगठनों ने यह याचिका दायर की है। उनका कहना है कि मध्य दिल्ली में हो रहे प्रदर्शनों से बड़े स्तर पर व्यवधान पैदा हो सकता है। इससे त्योहारों के मौसम में खरीदारी करने आने वाले लोगों को परेशानी होगी और व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। वकील के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट ने मामले को जरूरी मानते हुए अगली सुनवाई 26 अक्तूबर के लिए सूचीबद्ध की है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.