{"_id":"66c73bac3d51c1f1db07bfbd","slug":"why-was-sit-formed-year-after-rg-kar-hospital-financial-allegations-calcutta-hc-asks-bengal-government-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"WB: HC की ममता सरकार को फटकार, आरजी कर मेडिकल कॉलेज में वित्तीय गड़बड़ी के आरोप पर सालभर बाद SIT का गठन क्यों?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
WB: HC की ममता सरकार को फटकार, आरजी कर मेडिकल कॉलेज में वित्तीय गड़बड़ी के आरोप पर सालभर बाद SIT का गठन क्यों?
Thu, 22 Aug 2024 06:54 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: श्वेता महतो
Updated Thu, 22 Aug 2024 06:54 PM IST
सार
अख्तर अली ने दावा किया कि उन्होंने 2023 में राज्य अधिकारियों को संदीप घोष की वित्तीय अनियमितताओं की जानकारी दी थी। बता दें कि एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या मामले के बाद ही नौ अगस्त को संदीप घोष को प्रिसिंपल के पद से हटा दिया गया था।
विज्ञापन
कलकत्ता हाई कोर्ट ने लगाई ममता बनर्जी सरकार को फटकार
- फोटो : ANI
विस्तार
पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के मामले में अब जबरदस्त बवाल जारी है। देशभर के डॉक्टर सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच कलकत्ता हाईकोर्ट ने मंगलवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार को फटकार लगाई। अदालत ने पूछा कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में वित्तीय अनियमितताओं के आरोप सामने आने के एक साल बाद विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन क्यों किया गया।
आरजीकर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल के पूर्व उपाधीक्षक अख्तर अली ने अपने कार्यकाल के दौरान वित्तीय अनियमितताओं को लेकर पूर्व प्रिंसिपल के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से जांच की मांग करते हुए अदालत का रुख किया। मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस राजर्षि भारद्वाज ने पूछा, "आरोपों के प्रकाश में आने के एक साल बाद मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन क्यों किया गया?" अदालत ने कहा कि मामले पर शुक्रवार को दोबारा सुनवाई होगी।
अख्तर अली ने दावा किया कि उन्होंने 2023 में राज्य अधिकारियों को संदीप घोष की वित्तीय अनियमितताओं की जानकारी दी थी। बता दें कि एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या मामले के बाद ही नौ अगस्त को संदीप घोष को प्रिसिंपल के पद से हटा दिया गया था। राज्य सरकार ने 20 अगस्त को आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में वित्तीय अमिमितताओं की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया था।
विज्ञापन
क्यों चर्चा में है कोलकाता का आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल?
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में जूनियर डॉक्टर के साथ दरिंदगी की घटना गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात की है। मृतक मेडिकल कॉलेज में चेस्ट मेडिसिन विभाग की स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष की छात्रा और प्रशिक्षु डॉक्टर थीं। गुरुवार को अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद रात के 12 बजे उसने अपने दोस्तों के साथ डिनर किया। इसके बाद से महिला डॉक्टर का कोई पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह उस वक्त मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया जब चौथी मंजिल के सेमिनार हॉल से अर्ध नग्न अवस्था में डॉक्टर का शव बरामद हुआ। घटनास्थल से मृतक का मोबाइल फोन और लैपटॉप बरामद किया गया। पोस्टमॉर्टम की शुरुआती रिपोर्ट से पता चला है कि महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। जूनियर महिला डॉक्टर का शव गद्दे पर पड़ा हुआ था और गद्दे पर खून के धब्बे मिले। शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि मृतक महिला डॉक्टर के मुंह और दोनों आंखों पर था। गुप्तांगों पर खून के निशान और चेहरे पर नाखून के निशान पाए गए। होठ, गर्दन, पेट, बाएं टखने और दाहिने हाथ की उंगली पर चोट के निशान थे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन