फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Why was Nitin Naveen appointed as BJP national working president know answer

Nitin Nabin: आखिर नितिन नबीन को ही क्यों बनाया राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष? जानिए इनसाइड स्टोरी

Sun, 14 Dec 2025 10:11 PM IST
लव गौर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: लव गौर Updated Sun, 14 Dec 2025 10:11 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का काफी दिनों से इंतजार था, हालांकि राष्ट्रीय अध्यक्ष का नाम तो सामने आया नहीं,  लेकिन राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के नाम का एलान जरूर कर दिया गया है। ऐसे में नितिन नबीन को ही क्यों चुना गया? और राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाने के क्या मायने हैं? राष्ट्रीय अध्यक्ष का सीधे एलान क्यों नहीं किया गया? सवाल कई सारे हैं। जिसके जवाब जानने की कोशिश वरिष्ठ पत्रकार अवधेश कुमार से की गई.....

विज्ञापन
Why was Nitin Naveen appointed as BJP national working president know answer
बीजेपी के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी ने चौंकाने वाले नाम का एलान करते हुए बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। अब से नितिन नबीन ही जेपी नड्डा की जगह पार्टी की जिम्मेदारी संभालेंगे। भाजपा की ओर से नितिन नबीन की नियुक्ति को बिहार के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति में पार्टी की रणनीतिक मजबूती के तौर पर देखा जा रहा है।  
विज्ञापन


अमर अजाला ने जब वरिष्ठ पत्रकार अवधेश कुमार से इस पूरे राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा की तो कई चीजें सामने आई। सवाल ये थे कि आखिर भाजपा ने नितिन नबीन को ही क्यों अध्यक्ष बनाया? अभी अस्थायी बाद में स्थायी अध्यक्ष बनेंगे नितिन नबीन? और बिहार से ही क्यों चुना भाजपा ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष? 
विज्ञापन


वरिष्ठ पत्रकार ने बताया कि ये बिल्कुल अकल्पनीय था। लेकिन अब क्योंकि हुआ है, तो अब इसको समझने में थोड़ा समय लगेगा। तत्काल हम लोग केवल अनुमान लगा सकते हैं, क्योंकि कोई बताने वाला नहीं है। जिन्होंने निर्णय किया है। नितिन नबीन अभी तक भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्षों में से सबसे कम उम्र के अध्यक्ष हैं। बिहार के पहले अध्यक्ष हैं। दूसरा यह है कि बहुत ज्यादा पढ़े लिखे नहीं है। 12वीं पास है। तीसरा यह है कि एक जातीय फैक्टर होता है, लेकिन वो कायस्थ जाति से हैं, जिसका सबसे कम वोट होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं जब उनसे पूछा गया कि बिहार चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड जीत हासिल करने के बाद बिहार से ही राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष क्यों चुना? क्योंकि विकल्प ये थे यूपी का चुनाव आ रहा है। बंगाल का चुनाव आ रहा है। लेकिन बिहार से कार्यकारी अध्यक्ष चुनना किस ओर इशारा है? पार्टी आखिर क्या साधना चाह रही है।

ये भी पढ़ें: Nitin Nabin: नितिन नवीन हैं या नबीन भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, जाति-शिक्षा से भूत-भविष्य तक जानें

'यह सोच समझ के निर्णय लिया गया'
जिस पर उन्होंने कहा कि अभी कार्यकारी अध्यक्ष हैं। 14 जनवरी के बाद वो पूर्ण अध्यक्ष होंगे। उनका कार्यकारी अध्यक्ष के लिए चयन नहीं किया। जिस हिसाब से अध्यक्ष का चयन हुआ है। यह आश्चर्य जरूर पैदा करता है, चौंकाता जरूर है, लेकिन यह सोच समझ के निर्णय लिया गया और इसके पीछे अब यही है कि आने वाले समय में पूरे भारतीय जनता पार्टी का जो चेहरा है, वो ऐसे युवा लोगों के साथ होगा। ऐसे लोगों की टीम होगी। जहां अनुभवी लोग भी होंगे लेकिन वो बैलेंस के लिए होंगे। 


ये भी पढ़ें: भाजपा ने क्यों नहीं बनाया अध्यक्ष: क्या खरमास की वजह से नियुक्त किया कार्यकारी प्रमुख; पहले कब-क्यों हुआ ऐसा?

'कार्यकारी नहीं बल्कि अध्यक्ष के तौर पर चुना गया'
उन्होंने कहा कि सारा कार्यक्रम तय है। जाहिर है कि जिस तरह से अध्यक्ष को कर्सी दी जाती है और अध्यक्ष के लिए जैसे कार्यक्रम होते हैं, उसी प्रकार से इनके लिए कार्यक्रम हो रहा है। तो इसलिए अध्यक्ष बनना नितिन नबीन का निश्चित है। नितिन नवीन के अध्यक्ष बनने के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी किसी बड़े कास्ट फैक्टर से बाहर निकलकर, जो एक हिंदुत्व की राजनीति है।

उन्होंने कहा कि इससे आम कार्यकर्ताओं में संदेश देने की कोशिश की है कि भारतीय जनता पार्टी में कोई भी कार्यकर्ता शीर्ष पर पहुंच सकता है। उन्होंने आगे कहा कि मुझे लगता है जब 14 जनवरी यानी मकर संक्रांति के बाद किसी भी दिन राष्ट्रीय परिषद की बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें अनुमोदन हो जाएगा।

बातचीत से जुड़ा देखिए पूरा वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed