फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Why they change number of rafale said rahul gandhi in lok sabha

राफेल चर्चा: राहुल ने लिया AA का नाम, तो जेटली ने किया Q अटैक

Wed, 02 Jan 2019 02:25 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Wed, 02 Jan 2019 02:25 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Why they change number of rafale said rahul gandhi in lok sabha
लोकसभा में राफेल पर बहस के दौरान अरुण जेटली और राहुल गांधी

लोकसभा में बुधवार को राफेल डील पर जमकर हंगामा हुआ। जहां कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अनिल अंबानी को AA कहकर संबोधित किया। वहीं वित्त मंत्री अरुण जेटली ने Q कहकर क्वात्रोकी को संबोधित किया। लोकसभा में राहुल गांधी ने राफेल पर अपनी बात रखते हुए कहा कि जब नरेंद्र मोदी फ्रांस गए थे तब वहां के राष्ट्रपति से मिले थे। रक्षा मंत्री परिकर ने कहा कि उन्हें डील में बदलाव का पता नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि जल्दी के चक्कर में 36 विमानों का सौदा क्यों किया? राहुल ने कहा कि वायुसेना से बिना पूछे विमान की संख्या बदली। कीमत 526 करोड़ से 1600 करोड़ कैसे हुई? राहुल ने कहा कि पीएम मोदी के कहने पर अनिल अंबानी को ठेका दिया गया।  


loader

लोकसभा में बुधवार को राफेल डील पर जमकर हंगामा हुआ। जहां कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अनिल अंबानी को AA कहकर संबोधित किया। वहीं वित्त मंत्री अरुण जेटली ने Q कहकर क्वात्रोकी को संबोधित किया। लोकसभा में राहुल गांधी ने राफेल पर अपनी बात रखते हुए कहा कि जब नरेंद्र मोदी फ्रांस गए थे तब वहां के राष्ट्रपति से मिले थे। रक्षा मंत्री परिकर ने कहा कि उन्हें डील में बदलाव का पता नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि जल्दी के चक्कर में 36 विमानों का सौदा क्यों किया? राहुल ने कहा कि वायुसेना से बिना पूछे विमान की संख्या बदली। कीमत 526 करोड़ से 1600 करोड़ कैसे हुई? राहुल ने कहा कि पीएम मोदी के कहने पर अनिल अंबानी को ठेका दिया गया।  

वहीं, राहुल के दावों पर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पलटवार किया। राहुल के आरोपों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि राहुल लगातार झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में जो कुछ भी कहा गया, उसका एक-एक शब्द झूठ है। राहुल को जवाब देते हुए वित्त मंत्री ने कहा राफेल की कीमत केजी का बच्चा भी समझ सकता है। राहुल को लड़ाकू विमान की समझ ही नहीं है। कुछ परिवारों को गणित समझ आता है देश की सुरक्षा नहीं। जेटली ने कहा कि बोफोर्स, नेशनल हेराल्ड और अगस्ता मामले में गांधी परिवार का नाम है। बचपन में वह क्या Q (क्वात्रोकी) की गोद में खेले।  

राहुल का आरोप, मोदी के कहने पर मिला ठेका

राहुल ने कहा कि मोदी के कहने पर अंबानी को ठेका मिला। 70 साल से हाल विमान बना रही है तो उससे सौदा क्यों लिया गया। अनिल अंबानी पर 45 हजार करोड़ का कर्ज है। वह एक नाकाम बिजनेसमैन हैं। किसने सौदे में बदलाव किया। 

राहुल बोले नई रक्षा मंत्री ने कहा कि कीमत सीक्रेट रखी जाएगी। अनिल अंबानी को 30 हजार करोड़ का फायदा पहुंचाया गया। डियर फ्रेंड अनिल अंबानी को सौदा क्यों दिया? क्या वायुसेना ने विमान की संख्या बदली या आपने? किसने उनकी जरूरत में बदलाव किया। अभी तक क्यों नहीं आया राफेल? राफेल सौदे में कई छेद हैं।

केजी का बच्चा भी समझ सकता है

अरुण जेटली
अरुण जेटली
राहुल ने मांगी टेप सुनाने की इजाजत

राहुल ने स्पीकर से टेप सुनाने की मांग की। लेकिन स्पीकर ने मना कर दिया। इसके बाद राहुल ने कहा राफेल डील तीन खंभों पर है- पैसा, संरक्षण और कीमत। किसने वायु सेना की जरूरत में बदलाव किया। स्पीकर के इनकार करने पर राहुल ने कहा कि ठीक है मैं रिकॉर्डिंग नहीं सुनाऊंगा। कांग्रेस के टेप पर दावे पर सरकार ने कहा कि टेप की प्रमाणिकता साबित करें। 

राहुल-जेटली में तकरार

राहुल से वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि टेप पर प्रमाणिकता दें। अनिल अंबानी का नाम लेने पर स्पीकर के राहुल को टोका तो उन्होंने अनिल अंबानी को AA (डबल ए) कहकर संबोधित किया। राहुल ने कहा कि राफेल का पूरा सच मेरे पास है। 

जेटली ने कहा, लोकसभा में नारे लग रहे हैं, मां-बेटे चोर हैं। बोफोर्स, नेशनल हेराल्ड और अगस्ता मामले में गांधी परिवार का नाम है। बचपन में वह क्या Q (क्वात्रोकी) की गोद में खेले। बोफोर्स की डायरी में लिखा था Q को बचाओ। राहुल को सच पसंद नहीं है। सोनिया राहुल का नाम क्यों लिया गया। इस परिवार को सिर्फ पैसों की समझ है।

जेपीसी की मांग

राहुल ने राफेल मामले पर जेपीसी की मांग को दोहराया। उन्होंने कहा कि दाल में कुछ काला नहीं था, पूरी दाल ही काली है। AA की जेब में 30 हजार करोड़ रुपये डाले। इस सौदे में जेपीसी जांच होनी चाहिए। 

इसी दौरान लोकसभा में कागज का जहाज उड़ाया गया। स्पीकर ने इसपर विरोध जताया। राजीव साटव और सुष्मिता देव को स्पीकर ने चेतावनी दी। जेटली ने आगे कहा, राफेल देश की सुरक्षा की जरूरत। राफेल में सही प्रक्रिया का इस्तेमाल हुआ है। राफेल वायुसेना की मांग थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed