फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Why the ruckus on Ram Navami?: opposition saw a conspiracy to increase the base of Hindutva, BJP gave this answer

रामनवमी पर बवाल क्यों?: विपक्ष को नजर आई हिंदुत्व का जनाधार बढ़ाने की साजिश, भाजपा ने दिया यह जवाब

Tue, 12 Apr 2022 01:31 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Tue, 12 Apr 2022 01:31 PM IST
सार

विश्व हिंदू परिषद के नेता डॉ. सुरेंद्र जैन ने कहा कि रामनवमी की शोभायात्राओं पर हमले उन्हीं जगहों पर हुए हैं जहां एक विशेष वर्ग की आबादी बहुत ज्यादा रहती है।

विज्ञापन
Why the ruckus on Ram Navami?: opposition saw a conspiracy to increase the base of Hindutva, BJP gave this answer
हिंसा के दौरान जलाई गई दुकान - फोटो : ट्विटर

विस्तार

रामनवमी पर देश के अलग-अलग हिस्सों में बवाल हुआ। पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश, गुजरात, झारखंड सहित अनेक राज्यों में रामनवमी पर निकाली गई शोभायात्रा पर पथराव हुआ और हिंसा की गई तो जेएनयू में भोजन में मांस परोसे जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। विपक्ष का आरोप है कि इन हमलों के पीछे सुनियोजित साजिश है। भाजपा इसके माध्यम से हिंदू वोटरों के बीच अपना जनाधार बढ़ाने व बेलगाम महंगाई छिपाने की कोशिश कर रही है। वहीं, भाजपा का कहना है कि यह हिंदुओं की आस्था पर हमला है। 

विज्ञापन


महंगाई छिपाने की कोशिश : समाजवादी पार्टी
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आईपी सिंह ने अमर उजाला से कहा कि देश की जनता महंगाई से परेशान है। पेट्रोल-डीजल-गैस के दाम अब तक की सबसे ज्यादा ऊंचाई पर हैं तो सब्जियों के दाम लोगों की जेब पर भारी पड़ रहे हैं। आय के सीमित साधनों के बीच लोगों को घर चलाना मुश्किल होता जा रहा है। लिहाजा इस तरह के हमले करवाकर जनता को मुख्य मुद्दे से भटकाने की कोशिश की जा रही है। हाल ही में संपन्न पांच राज्यों के चुनावों के परिणाम बताते हैं कि भाजपा को इन चुनावों में हिंदू वोटरों के बीच अच्छी बढ़त मिली है। तमाम मुश्किलों के बाद भी जनता ने भाजपा को अपना वोट दिया है, लेकिन पूरी कोशिश के बाद भी यह मत प्रतिशत 38-40 फीसदी के आसपास ही है। सपा नेता का आरोप है कि दुबारा इस तरह के मुद्दे उठाकर भाजपा अपने जनाधार को बढ़ाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन


कब तक चलेगा एक ही मुद्दा : कांग्रेस 
उधर, कांग्रेस नेता ऋतु चौधरी का मानना है कि भाजपा की यह कोशिश अब कामयाब नहीं होने वाली। इसकी बड़ी वजह है कि केंद्र सरकार लंबे समय से यही चाल चलकर अपनी साख बचाने की कोशिश करती आ रही है। जनता को धार्मिक आधार पर बांटने की कोशिश अब अपने चरम पर पहुंच चुकी है, लिहाजा अब उसकी चाल कामयाब नहीं होने वाली और इन प्रयासों से उसे कोई सफलता नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में और 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को सफलता नहीं मिलने वाली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने शुरू किया तुष्टीकरण : विहिप
विश्व हिंदू परिषद के नेता डॉ. सुरेंद्र जैन ने अमर उजाला से कहा कि रामनवमी की शोभायात्राओं पर हमले उन्हीं जगहों पर हुए हैं जहां एक विशेष वर्ग की आबादी बहुत ज्यादा रहती है। इस तरह की हरकतें यह साबित करती हैं कि एक वर्ग विशेष को आज भी हिंदुओं की पूजा-पद्धति से घृणा है और वे इन हमलों के जरिए अपनी घृणा को प्रदर्शित कर रहे हैं।   

इन हमलों के जरिए हिंदू मतदाताओं के ध्रुवीकरण की कोशिश के सवाल पर विहिप नेता ने कहा कि सच्चाई तो यह है कि कांग्रेस ने समय-समय पर मुस्लिम और हिंदू मतदाताओं के ध्रुवीकरण की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मुस्लिम तुष्टीकरण की शुरूआत आजादी के बाद से लेकर  शाहबानो प्रकरण और डॉ. मनमोहन सिंह के बयानों तक में साफ दिखाई पड़ती है।

उन्होंने कहा कि इसी प्रकार कांग्रेस ने समय-समय पर हिंदुओं के तुष्टीकरण की कोशिश भी की। राजीव गांधी का अयोध्या में रामलला के मंदिर से ताला खोलना, अयोध्या से ही अपनी चुनाव यात्रा शुरू करना और अब राहुल गांधी का स्वयं को ब्राह्मण प्रमाणित करने की कोशिश करना कांग्रेस की इसी नीति का उदाहरण है।


उन्होंने कहा कि विपक्ष यह नहीं बताता कि हिंदुओं की शोभायात्रा पर करौली में हिंसा क्यों हुई? उलटे राजस्थान के मुख्यमंत्री हमलों को सही ठहराने की कोशिश भी करते हैं। यूपी में गोरखनाथ मंदिर पर मुर्तजा के हमले की आलोचना करने की बजाय अखिलेश यादव जैसे नेता आरोपी को ही बचाने की कोशिश करते दिखते हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष की इन्हीं हरकतों से हिंदुओं में इनके प्रति नाराजगी बढ़ रही है जिसका भाजपा को लाभ मिल जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed