{"_id":"65c0c64f481e3fb7780500d5","slug":"why-no-probe-agency-swung-into-action-after-bjp-mlas-claims-against-cm-shinde-asks-uddhav-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: 'शिंदे के खिलाफ BJP विधायक के दावों पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं?' उद्धव ठाकरे का केंद्र पर निशाना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: 'शिंदे के खिलाफ BJP विधायक के दावों पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं?' उद्धव ठाकरे का केंद्र पर निशाना
Mon, 05 Feb 2024 05:02 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: श्वेता महतो
Updated Mon, 05 Feb 2024 05:02 PM IST
सार
उद्धव ठाकरे ने आगे कहा कि अगर केंद्र सरकार जांच एजेंसियों को झारखंड और दिल्ली के मुख्यमंत्रियों के आवास पर छापेमारी के लिए भेज सकती है तो शिंदे के आवास पर छापेमारी के लिए क्यों नहीं भेज रही है?
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सोमवार को केंद्रीय एजेंसियों पर निशाना साधा है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ ने दावा किया था कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के ऊपर उनके करोड़ों रुपये बकाया है, तब केंद्रीय एजेंसी कोई कार्रवाई क्यों नहीं की?
विज्ञापन
रत्नागिरि में उद्धव ठाकरे ने किया रैली को संबोधित
रत्नागिरि में एक रैली को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि वह गणपत गायकवाड़ की कार्रवाई का समर्थन नहीं करते हैं, जिसपर ठाणे जिले के पुलिस स्टेशन में शिवसेना नेता पर गोलीबारी करने का आरोप लगाया गया है। लेकिन भाजपा विधायक के दावे को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। इस मामले में गिरफ्तारी से पहले शुक्रवार को गणपत गायकवाड़ ने कहा था कि अगर शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे तो यहां केवल अपराधी का ही जन्म होगा।
विज्ञापन
गणपत गायकवाड़ ने शिंदे पर उद्धव ठाकरे को बर्बाद करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, 'शिंदे ने उद्धव को बर्बाद कर दिया। वह भाजपा को भी बर्बाद कर देगा। उसके पास मेरे करोड़ों रुपये बकाया है। अगर महाराष्ट्र को सुव्यवस्थित करना है तो शिंदे को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।'
विज्ञापन
केंद्र पर साधा निशाना
उद्धव ठाकरे ने सोमवार को रैली को संबोधित करते हुए कहा, 'भाजपा विधायक के दावों पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई? विधायक ने कहा कि उनका करोड़ो रुपये शिंदे के पास है। अगर यह सच है तो अबतक किसी भी जांच एजेंसी ने कोई कार्रवाई क्यों नहीं की?'
ठाकरे ने आगे कहा, 'अगर केंद्र सरकार जांच एजेंसियों को झारखंड और दिल्ली के मुख्यमंत्रियों के आवास पर छापेमारी के लिए भेज सकती है तो शिंदे के आवास पर छापेमारी के लिए क्यों नहीं भेज रही है? एक समय बाला साहेब ठाकरे ने जरूरत के समय उसकी मदद की थी और अब मोदी सरकार एक चोर की मदद कर रही है। उसे महाराष्ट्र का सीएम बना दिया गया है।'
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, 'मैंने कभी पीएम मोदी को अपना दुश्मन नहीं माना, लेकिन वह मुझे कुछ ऐसा ही मानते हैं।' उन्होंने आगे कहा कि उनकी पार्टी के कुछ नेताओं को भी निशाना बनाया जा रहा है।