{"_id":"660ac50d13bf480ea60cba2a","slug":"why-is-pm-modi-starting-elections-from-this-city-of-rajasthan-congress-equation-increases-bjp-s-challenge-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"LS Polls: क्यों PM मोदी राजस्थान के इस शहर से कर रहे चुनावी आगाज, कांग्रेस के समीकरण ने बढ़ाई भाजपा की चुनौती?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
LS Polls: क्यों PM मोदी राजस्थान के इस शहर से कर रहे चुनावी आगाज, कांग्रेस के समीकरण ने बढ़ाई भाजपा की चुनौती?
Mon, 01 Apr 2024 08:00 PM IST
अभिषेक दीक्षित
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 01 Apr 2024 08:00 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
पीएम मोदी
- फोटो :
एएनआई
विस्तार
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजस्थान में अब दिग्गज नेताओं के दौरे शुरु हो गए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश में अपनी पहली सभा मंगलवार को करने जा रहे है। पीएम की यह सभा दोपहर में जयपुर ग्रामीण के कोटपूतली में होगी। कोटपूतली के बाद पीएम की 5 अप्रैल को चूरू में जनसभा होगी। पहले चरण में पीएम राजस्थान में करीब 6 सभाएं कर सकते है।
पीएम की पहली सभा जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र में करवाने की पीछे इस सीट पर बन रहे जातिगत और क्षेत्रीय समीकरणों को माना जा रहा है। इस सीट पर यादव, गुर्जर, जाट और एससी-एसटी का बड़ा वोट बैंक है। भाजपा की तरफ से इस सीट राव राजेंद्र सिंह मैदान में है। राजेंद्र सिंह तीन बार विधायक भी रहे है। 2023 में विधायक का टिकट नहीं मिलने के बाद भी पार्टी के लिए मजबूती से काम करते रहे।
वहीं, कांग्रेस ने इस सीट से 35 वर्षीय अनिल चोपड़ा को मैदान में उतारा है। एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव रहे चोपड़ा की गिनती प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के समर्थकों में होती है। पायलट उनके नामांकन सभा में भी शामिल हुए थे। जातिगत समीकरण को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने यहां से जाट को प्रत्याशी बनाया है। इस सीट पर बन रहे जातीय समीकरणों में भाजपा फिलहाल कमजोर नजर आ रही है। इसलिए पीएम मोदी की रैली के जरिए अपनी स्थिति मजबूत करने में जुटी है।
पीएम मोदी की कोटपूतली सभा का प्रभाव जयपुर ग्रामीण के अलावा जयपुर शहर, अलवर, दौसा, सीकर, झुंझुनूं व निकटवर्ती राज्य हरियाणा की सीमावर्ती महेंद्रगढ़-भिवानी और गुरुग्राम लोकसभा सीटों पर भी दिखाई दे सकता हैं।
कोटपूतली के बाद यहां सभा करेंगे पीएम मोदी
कोटपूतली में पीएम मोदी की चुनावी सभा को लेकर प्रदेश बीजेपी की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने तैयारियों का जायजा लिया। पीएम मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार वे मंगलवार दोपहर 2:45 पर कोटपूतली के एलबीएस कॉलेज में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। पीएम मोदी दोपहर 2:30 पर विशेष विमान से जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद 2:35 पर हेलीकॉप्टर से कोटपूतली के लिए रवाना होंगे। 4 बजे हेलीकॉप्टर से बिजनौर के लिए रवाना होंगे।
कोटपूतली के दो दिन बाद पीएम मोदी एक बार फिर राजस्थान का दौरा बन रहा है। पार्टी सूत्रों की मानें तो 5 अप्रैल पीएम मोदी चूरू प्रत्याशी देवेंद्र झाझड़िया के समर्थन में जनसभा को सम्भोधित करेंगे। इसके बाद 6 अप्रैल को नागौर में पीएम मोदी की सभा होगी, जहां भाजपा प्रत्याशी ज्योति मिर्धा के समर्थन में जनसभा करेंगे। हालांकि, पीएम मोदी के दूसरे और तीसरे दौरे को लेकर अभी अधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है।