फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   why government want to take advantage of presenting full budget? Why is the opposition intense

पूर्ण बजट पर भाजपा-कांग्रेस में घमासान, यशवंत सिन्हा बता रहे असंवैधानिक

Mon, 28 Jan 2019 09:47 PM IST
Amit Sharma अमित शर्मा, अमर उजाला 
अमित शर्मा, अमर उजाला  Published by: Amit Sharma Updated Mon, 28 Jan 2019 09:47 PM IST
विज्ञापन
why government want to take advantage of presenting full budget? Why is the opposition intense
Congress Vs BJP

अगले लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं। इसी बीच, परंपरा से उलट सरकार अगले वर्ष के लिए एक फरवरी को संसद में पूर्ण बजट पेश करने जा रही है। माना जा रहा है कि पूर्ण बजट के जरिए वह एक मनोवैज्ञानिक बढ़त लेने की कोशिश कर रही है। पूर्ण बजट के जरिए वह जनता के बीच यह संदेश देने की कोशिश कर रही है कि अगले चुनाव में अपनी वापसी के प्रति वह पूर्णतः आश्वस्त है, इसलिए वह अगले पूरे साल का पूरा ब्योरा पेश कर रही है। 

विज्ञापन


हालांकि सरकार के इस फैसले की काफी आलोचना भी हो रही है। अब तक की 'परंपरा' के नाम पर विपक्ष सरकार के इरादे पर सवाल उठा रहा है। कांग्रेस इसे सरकार के द्वारा एक और 'परंपरा तोड़ना' बता रही है तो वहीं पूर्व वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा इसे 'असंवैधानिक' बता रहे हैं। सिन्हा के मुताबिक बजट किसी भी सरकार के द्वारा अगले वर्ष अपनी आय को किस तरह से खर्च करना है और उसकी कितनी आमदनी किस सोर्स से होनी है, इसका लेखा-जोखा होता है। वह अगले वर्ष की लोक कल्याणकारी योजनाओं में अपनी प्राथमिकताएं भी बताती है। लेकिन चूंकि किसी भी चुनाव में किसी सरकार की वापसी की गारंटी नहीं दी जा सकती, ऐसे में सरकार के द्वारा पूर्ण बजट पेश करना एक गलत परंपरा का आगाज है।
विज्ञापन


सवाल यह भी है कि अगर सरकार पूर्ण बजट बनाती है और चुनाव में कोई अन्य सरकार केंद्र में आती है तो क्या उसे इस बजट को बदलना पड़ेगा, या संसद में एक ही वर्ष के लिए दूसरी बार बजट पेश करना पड़ेगा?  अगर ऐसा होता है तो यह पहली बार होगा कि एक ही साल के लिए संसद में दो बार पूर्ण बजट पेश किया जाएगा। ऐसे में यह अब तक की परंपराओं के साथ 'खिलवाड़' करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार को अपना विचार पेश करने का अधिकार

भाजपा विपक्ष के इस आरोप को सिरे से खारिज कर रही है। पार्टी का कहना है कि बजट में 'अपूर्ण बजट' का कोई प्रावधान नहीं है। भाजपा प्रवक्ता गोपाल अग्रवाल का कहना है कि चूंकि सरकार अगले चुनाव में अपनी वापसी के लिए पूरी तरह आश्वस्त है, इसलिए पूर्ण बजट पेश करने में कुछ भी गलत नहीं है। अग्रवाल के मुताबिक बजट के जरिए सरकार देश के लिए अपना विचार प्रस्तुत करती है जिसका कि उसे पूरा  अधिकार है। 


इस तरह क्या सरकार एक स्थापित परंपरा नहीं तोड़ रही है, इस सवाल के जवाब में अग्रवाल का कहना है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी सभाओं में देश के लोगों को एक निश्चित आमदनी देने का वायदा कर रहे हैं। यह एक चुनावी वायदा से अधिक कुछ नहीं है। अगर विपक्ष का नेता होते हुए वे इस तरह के वायदे कर सकते हैं तो सरकार के पास अपना एजेंडा पेश करने का भी पूरा अधिकार है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed