तेजाब पिलाया, फिर गला घोंटा: माता-पिता ने ही क्यों ली बेटे की जान? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोली बर्बरता की पोल
गुजरात के राजकोट में 26 वर्षीय युवक की मौत पहले आत्महत्या मानी गई, लेकिन पोस्टमार्टम में हत्या का खुलासा हुआ। पुलिस ने तेजाब पिलाकर गला घोंटने के आरोप में उसके माता-पिता को गिरफ्तार किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात के राजकोट में अपने घर पर 26 वर्षीय युवक की आत्महत्याके रूप में शुरू घटना अब हत्या निकली है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि पोस्टमार्टम में गला घोंटने से मौत का पता चला है। इसके बाद उसके माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। गोंडल तालुका के गुंडाला गांव के निवासी राम भरवाड की 30 जून को मृत्यु हो गई।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस ने बताया कि उसके माता-पिता, बाबूभाई बंबवा और मनीषाबेन बंबवा ने कथित तौर पर शराब पीने की आदत को लेकर हुए मृतक से झगड़ा किया। इस दौरान उसे तेजाब पिलाया और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने उन्हें शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
कई धारा में मामला दर्ज
राजकोट (ग्रामीण) एसपी विजय सिंह गुर्जर ने बताया, पोस्टमॉर्टम के निष्कर्ष माता-पिता द्वारा बताए गए आत्महत्या के बयान से मेल नहीं खाते। पूछताछ के दौरान उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया पोस्टमार्टम के बाद राम की पत्नी ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और बीएनएस की धारा 103(1) (हत्या), 124 (तेज से जानबूझकर गंभीर चोट पहुंचाना) और 54 (सामान्य इरादे से कई व्यक्तियों द्वारा किए गए कृत्य) के तहत मामला दर्ज किया गया।'