फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   why central government has told protesters are professional in supreme court

जानिए सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार ने 'प्रदर्शनकारियों' को क्यों बताया 'पेशेवर'

Wed, 25 Apr 2018 01:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 25 Apr 2018 01:07 PM IST
विज्ञापन
why central government has told protesters are professional in supreme court
इन दिनों देश में प्रदर्शन का दौर चल रहा है और जहां कहीं भी प्रदर्शन होता है प्रदर्शनकारी भी धड़ल्ले से पहुंच जाते हैं। सराकर इन्हें प्रोफेशनल प्रदर्शनकारी कह रही है और उनका मानना है कि प्रदर्शन करना ही इनका पेशा और व्यापार है।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों की वजह से देश में अशांति का माहौल बना रहता है ऐसे में केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि शांति और एकता बनाए रखने के लिए कुछ खास कदम उठाए जाने जरूरी हैं। दरअसल ये सारी बात केंद्र सरकार ने सेंट्रल दिल्ली में सीआरपीसी की धारा-144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश लागू किए जाने के अपने कदम के सही होने के पक्ष में कही।
विज्ञापन


 देश की राजधानी में सेंट्रल दिल्ली वीवीआईपी इलाका है जहां अधिकतर सरकारी भवन, संसद भवन, और वीआईपी निवास हैं। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से उस याचिका पर जवाब मांगा था, जिसमें इस क्षेत्र में लगातार प्रतिबंधात्मक आदेश लागू किए जाने को प्रदर्शन के मौलिक अधिकार का हनन बताया था। जस्टिस एके सिकरी और अशोक भूषण की पीठ एक एनजीओ मजदूर किसान शक्ति संगठन की इस याचिका पर सुनवाई कर रही है, जिसमें सेंट्रल और नई दिल्ली क्षेत्र में इकट्ठा होने और प्रदर्शन करने पर प्रतिबंध लगाने को चुनौती दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेशेवर प्रदर्शनकारी कहने पर आपत्ति जताई

why central government has told protesters are professional in supreme court
sansad
केंद्र सरकार की तरफ से एडिशन सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) तुषार मेहता ने कहा, हम ऐसे युग में हैं, जहां कुछ पेशेवर प्रदर्शनकारी सुप्रीम कोर्ट, संसद भवन, राष्ट्रपति भवन और प्रधानमंत्री निवास के बाहर प्रदर्शन करना पसंद करते हैं। ये किसी दूसरे स्थान पर प्रदर्शन करना पसंद नहीं करते। ऐसे कुछ उदाहरण हैं, जब प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था खराब होने की स्थिति बन गई थी। एक सरकार के तौर पर हमें कुछ सख्त कदम उठाने ही पड़ते हैं।

एनजीओ की तरफ से अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने एएसजी मेहता के पेशेवर प्रदर्शनकारी कहने पर आपत्ति जताई और कहा कि सरकार जनता को रामलीला मैदान या पश्चिमी दिल्ली में नरेला जाकर प्रदर्शन के लिए नहीं कह सकती, क्योंकि प्रदर्शन करना जनता का मौलिक अधिकार है और प्रदर्शन हमेशा सरकार के बैठने के स्थान के करीब ही किया जाता है। उन्होंने कहा, सेंट्रल दिल्ली में लगातार प्रतिबंध की स्थिति नहीं बनाई जा सकती, क्योंकि धारा 144 एक इमरजेंसी प्रावधान है, जो हिंसा बढ़ने या कानून-व्यवस्था की समस्याओं के समय उपयोग की जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed