फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Who will go to Rajyasbha from Madhya Pradesh? Rajyasbha election 2024

MP Politics: एमपी से कौन जाएगा राज्यसभा? केपी यादव नहीं मंत्री बिट्टू-कुरियन और नरोत्तम मिश्रा के नाम पर चर्चा

Fri, 14 Jun 2024 06:09 PM IST
पवन पांडेय डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Fri, 14 Jun 2024 06:09 PM IST
विज्ञापन
सार
MP Politics: लोकसभा चुनाव 2024 संपन्न होने के बाद अब मध्य प्रदेश की राजनीतिक तस्वीर में बड़ा बदलाव हो गया है। कहीं विधानसभा सीटें खाली हो गई हैं, तो कहीं राज्यसभा सीटों पर भी अब चुनाव होगा। ऐसे में एक सीट काफी चर्चा का विषय बनी हुई है।
loader
Who will go to Rajyasbha from Madhya Pradesh? Rajyasbha election 2024
एमपी से कौन जाएगा राज्यसभा? - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा समेत कांग्रेस भी अपनी रणनीति बनाने में जुट गई है। ऐसे में मध्य प्रदेश की राज्यसभा सीट काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल ये राज्यसभा सीट से ज्योतिरादित्य सिंधिया के लोकसभा चुनाव जीतने के बाद खाली हो गई है। अब इस खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव होने जा रहा है। ऐसे में सवाल है कि भाजपा की तरफ से ज्योतिरादित्य सिंधिया की जगह कौन लेगा? कई दावेदारों के नाम सामने आने लगे हैं।


केपी यादव को राज्यसभा भेज सकती है भाजपा
दरअसल गुना लोकसभा सीट से पूर्व सांसद केपी यादव का टिकट काटकर ज्योतिरादित्य सिंधिया को टिकट दिया गया था। लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान अशोक नगर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक सभा में पूर्व सांसद केपी यादव को दिल्ली ले जाने का संकेत दे चुके हैं। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि भाजपा केपी यादव को राज्यसभा का टिकट दे सकती है। ऐसे में सबसे पहली दावेदारी केपी यादव के नाम की है, लेकिन वे ओबीसी वर्ग से आते हैं।


पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा के नाम की भी चर्चा
वहीं इस सीट से पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा के नाम भी चर्चा में है। लोकसभा चुनाव के दौरान नरोत्तम मिश्रा ने जिस तरीके से न्यू ज्वॉइनिंग टोली के संयोजक बनकर कांग्रेस खेमे में जो तोड़फोड़ मचाई और बड़े पैमाने पर लाखों की संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को भाजपा में शामिल कराया है। इसका इनाम नरोत्तम मिश्रा को मिल सकता है। पार्टी उन्हें राज्यसभा भेज सकती है। लोकसभा चुनाव के दौरान ऐसा माना जा रहा था कि पार्टी उन्हें किसी सीट से चुनाव लड़ाकर संसद भेज सकती है। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब सबकी निगाहें राज्यसभा पर टिकी हुई हैं।

पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा के अलावा राम मंदिर अभियान के प्रमुख नाम पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया और शिवराज सिंह चौहान के लिए विदिशा से सीट छोड़ने वाले पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव का नाम भी चर्चा में है। अगर सामान्य वर्ग का कार्ड नहीं चला, तो पूर्व सांसद केपी यादव के नाम पर विचार किया जाए सकता है।

किसी बाहरी उम्मीदवार को नामांकित कर सकती है भाजपा
जानकारों का कहना है कि इस सीट से भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व किसी बाहरी उम्मीदवार को भी नामांकित कर सकता है। पीएम मोदी के नए मंत्रिमंडल में पंजाब और केरल के दो ऐसे मंत्रियों ने भी शपथ ली है, जो किसी सदन के सदस्य नहीं हैं। इनमें पंजाब के रवनीत सिंह बिट्टू और भाजपा के महासचिव और केरल के जॉर्ज कुरियन शामिल हैं। केंद्रीय मंत्रिमंडल में कुरियन एकमात्र ईसाई सदस्य हैं। इन दोनों को छह महीने के भीतर सांसद चुने जाने की अनिवार्यता है। इसलिए इनमें किसी एक को मध्य प्रदेश से राज्यसभा भेजे जाने की संभावना ज्यादा बन रही है। टीम मोदी का दूसरी बार हिस्सा बने तमिलनाडु के भाजपा नेता एल मुरुगन अभी राज्यसभा में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

ठाकुर या ब्राह्मण को मौका मिलने के आसार
मध्यप्रदेश के पांच राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल 2 अप्रैल 2024 को समाप्त हुआ था। इसमें भाजपा के चार सांसद धर्मेंद्र प्रधान, डॉ. एल मुरुगन, अजय प्रताप सिंह और कैलाश सोनी थे, जबकि कांग्रेस के राजमणि पटेल राज्यसभा सांसद थे। तब भाजपा ने चार सीटों में से तीन पर ओबीसी से बंशीलाल गुर्जर, दलित समाज से उमेश नाथ महाराज और महिला कोटे से माया नारोलिया को उम्मीदवार बनाया और राज्यसभा में भेजा। डॉ मुरुगन को फिर से मध्यप्रदेश के कोटे से राज्यसभा में भेजा था। इस बार जातीय समीकरण के हिसाब से अब ठाकुर या ब्राह्मण को मौका दिया जा सकता है। मध्य प्रदेश में वर्तमान में विधानसभा में सदस्य संख्या के हिसाब से देखा जाए, तो खाली होने वाली राज्यसभा की सीट फिर भाजपा के खाते में जानी तय मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed