यूपी में कौन बनेगा सीएम? जानें अब तक के 10 बड़े डेवलपमेंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उम्मीद से ज्यादा मिले प्रचंड बहुमत पर यूपी में बीजेपी के सामने सीएम पद और मंत्री पदों के लिए सटीक उम्मीदवारों का चयन बड़ा सवाल बना हुआ है। पहले पार्टी की तरफ से 16 मार्च को सीएम उम्मीदवार की घोषणा होनी थी, लेकिन बाद में इसे टाल दिया गया और अब सभी को कल यानी शनिवार 18 मार्च का बेसब्री से इंतजार है जब बीजेपी यूपी के लिए अपना सीएम चुनेगी। बहुत संभव है कि शनिवार को पार्टी के विधायक दल की बैठक हो और सीएम का ऐलान हो जाए।
यूपी में सीएम बनने की रेस में कई चेहरे शामिल हैं। इनमें केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से लेकर यूपी बीजेपी के अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य, मनोज सिन्हा, श्रीकांत शर्मा, योगी आदित्यनाथ, पियूष गोयल, आदि का नाम भी लिया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक ज्यादा संभावना मनोज सिन्हा के सीएम बनने की है। चुनाव नतीजों के बाद से लेकर अब तक चल रही भारी उठा-पटक के यूपी की सियासत में 10 बड़े डेवलपमेंट पर गौर करना लाजमी है। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें...
सीएम की रेस में शामिल चेहरे
2. मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक मनोज सिन्हा का नाम सबसे आगे चल रहा है। सिन्हा पीएम मोदी और अमित शाह की पसंद बताए जाते हैं। लेकिन शुक्रवार को जब मीडिया ने सिन्हा से सीएम पद के लिए सवाल किया तो उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री की रेस में नहीं है। इसके बारे में उन्हें कुछ जानकारी नहीं है। मनोज सिन्हा गाजीपुर से सांसद हैं। बीएचयू आईआईटी से उन्होंने पढ़ाई की है और छात्रसंघ के अध्यक्ष भी रहे हैं। उन्हें पढ़े-लिखे कद्दावर नेता के रूप में जाना जाता है।
Neither I am in the race (for UP CM) nor do I know of any such race: Manoj Sinha, Union Minister pic.twitter.com/wQROjVuXCe
— ANI (@ANI_news) March 17, 2017
राजनाथ सिंह और यूपी के संभावित मंत्री
4. शपथ ग्रहण समारोह 19 मार्च को होगा। इस बात पर राज्यपाल राम नाईक भी मुहर लगा चुके हैं। समारोह की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। शपथ ग्रहण समारोह लखनऊ के स्मृति उपवन में होगा। तैयारियों का जायजा लेने बीजेपी के महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह के साथ पुलिस और शासन के अधिकारी स्मृति उपवन पहुंचे। भूपेंद्र यादव और वैंकेया नायडू शनिवार सुबह 8 बजे लखनऊ पहुंचेंगे। बता दें कि शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह भी शामिल होंगे।
5. बीजेपी क्षेत्रीय, जातीय और वर्गीय संतुलन के साथ महिलाओं को भी मंत्रिमंडल में जगह दे सकती है। इसके लिए रणनीतियों पर काम शुरू हो गया है।
6. राजनीतिक पंडितों के मुताबिक बीजेपी के सुरेश खन्ना, राधा मोहन दास अग्रवाल, हृदय नारायण दीक्षित, सतीश महाना, जयप्रताप सिंह, पंकज सिंह, सिद्धार्थनाथ सिंह, सूर्य प्रताप शाही, जगन प्रसाद गर्ग, धर्मपाल सिंह, राजेन्द्र सिंह उर्फ मोती सिंह, उपेन्द्र तिवारी, दल बहादुर, सत्यप्रकाश अग्रवाल, कृष्णा पासवान, राजेश अग्रवाल, श्रीराम सोनकर, वीरेन्द्र सिंह सिरोही, रमापति शास्त्री, अक्षयवर लाल समेत कई लोगों को यूपी सरकार में मंत्री बनाया जा सकता है।
दूसरे दलों से आए लोगों की चमकेगी किस्मत!
7. यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य का नाम सीएम पद की रेस में तो चल ही रहा है, लेकिन ऐसा न हो पाने पर इनकी मंत्रीमंडल में जगह पक्की मानी जा रही है। बीजेपी दूसरे दलों से आए नेताओं, मसलन, लखनऊ कैंट और मध्य क्षेत्र से विजयी रीता बहुगुणा जोशी और बृजेश पाठक का अनुभव और वरिष्ठता को देखते हुए मंत्री पद दे सकती है। आशुतोष टंडन (गोपाल जी) का नाम भी इनमें शामिल समझा जा रहा है।
इसके अलावा अयोध्या में मंत्री को हराकर खोई प्रतिष्ठा वापस लाने वाले वेदप्रकाश गुप्ता, मधुबन में पहली बार कमल खिलाने वाले दारा सिंह चौहान और नकुड़ में पूर्व मंत्री धर्म सिंह सैनी को भी मंत्रीमंडल में शामिल होने का मौका मिल सकता है।
मुस्लिमों और महिलाओं को मिलेगी मंत्रीमंडल में जगह!
8. बीजेपी ने किसी भी मुस्लिम को टिकट नहीं दिया था, लेकिन शपथ दिलाने के बाद उन्हें विधान परिषद् की सदस्यता दी जा सकती है। अल्पसंख्यक कोटे से होने की वजह से पलिया के विधायक हरिमिंदर सिंह उर्फ रोमी साहनी की सरकार में सीट पक्की मानी जा रही है। किसी मुस्लिम कार्यकर्ता को भी शपथ दिलाई जा सकती है।
बीजेपी इस बार महिलाओं को मंत्रिमंडल में पूरी भागीदारी दे सकती है। इनमें प्रदेश महामंत्री अनुपमा जायसवाल, मंत्री नीलिमा कटियार, महिला मोर्चा की अध्यक्ष स्वाती सिंह, रानी पक्षालिका सिंह के अलावा भ्रष्टाचार के आरोप में घिरे मंत्री गायत्री को शिकस्त देने वाली भूपति भवन की रानी गरिमा सिंह को मौका मिल सकता है।
10. बीजेपी गठबंधन में शामिल सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) के नौ और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के चार विधायक जीते हैं। केंद्र में अपना दल कोटे की मंत्री अनुप्रिया पटेल की पसंद पर उनकी पार्टी का मंत्री होगा, जबकि भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जहूराबाद से जीते ओमप्रकाश राजभर का मंत्री बनना तय माना जा रहा है। अनुप्रिया की पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आरके वर्मा को मौका मिल सकता है।
वर्षों से उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री ही गृह मंत्रालय संभालता आ रहा है। इस बार अलग से गृहमंत्री भी चुना जा सकता है। इसकी वजह बीजेपी का सूबे में कानून-व्यवस्था को प्राथमिकता देना है।
विधानसभा अध्यक्ष के चयन को लेकर भी बीजेपी के सामने चुनौती है। बीजेपी में वरिष्ठ विधायकों में दल के नेता सुरेश कुमार खन्ना, मुख्य सचेतक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल, सतीश महाना, जयप्रताप सिंह और हृदय नारायण दीक्षित जैसे कई विधायक हैं, जिनके नाम पर पार्टी विचार कर सकती है।