फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Who will be Next Chief Minister of Maharashtra, BJP-Shiv sena made their formula

महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन? भाजपा-शिवसेना में फार्मूला तय, जिसके विधायक ज्यादा उसे मिलेगा पद

Sun, 16 Jun 2019 06:30 PM IST
Amit Digital अमित शर्मा, नई दिल्ली
अमित शर्मा, नई दिल्ली Published by: Amit Digital Updated Sun, 16 Jun 2019 06:30 PM IST
विज्ञापन
Who will be Next Chief Minister of Maharashtra, BJP-Shiv sena made their formula

महाराष्ट्र में अक्टूबर महीने के आसपास विधानसभा का चुनाव हो सकता है। विधानसभा चुनाव से महज तीन महीने पहले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर इसमें 13 नए मंत्री जोड़े हैं। इसी बीच खबर है कि शिवसेना और भाजपा में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद को लेकर तनाव बढ़ गया है। शिवसेना ने इस बार राज्य में अपना मुख्यमंत्री बनाने की मांग की है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक भाजपा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मुद्दे पर पीछे हटने को तैयार नहीं है। ऐसे में दोनों दलों के बीच गतिरोध बढ़ सकता है। हालांकि, दोनों दल तय फार्मूले के मुताबिक विधानसभा में राज्य की आधी-आधी सीटों, यानी 144 प्रत्येक, पर चुनाव लड़ने पर सहमत हैं। इसके बीच अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इस मुद्दे पर अटकलें तेज हो गई हैं।  

विज्ञापन

क्या होगा सीएम पद पर फॉर्मूला

मुंबई से जुड़े भाजपा के एक नेता के मुताबिक, दोनों दलों में किसी तरह का तनाव नहीं है। लेकिन मुख्यमंत्री पद पर उसका दावा ज्यादा मजबूत होगा जो विधानसभा में ज्यादा सीटें जीतकर लाता है। इसके पहले बाला साहब ठाकरे और अटल बिहारी वाजपेयी के समय भी यह फार्मूला कारगर साबित हुआ था और शिवसेना की तरफ से मनोहर जोशी को महाराष्ट्र का  मुख्यमंत्री बनाया गया था। उस समय 1995 के विधानसभा चुनाव में शिवसेना ने 73, जबकि भाजपा ने 65 सीटों पर जीत दर्ज की थी। ज्यादा विधायकों के कारण बिना ज्यादा मतभेद शिवसेना को मुख्यमंत्री पद दिया गया था। नेता के मुताबिक, यही फॉर्मूला इस चुनाव में भी कारगर हो सकता है। 

नेता के मुताबिक, लोकसभा चुनाव ने नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता पर मुहर लगा दी है। यही कारण है कि दोनों दल नरेंद्र मोदी को केंद्र में रखकर ही विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। यही कारण है कि अब उद्धव ठाकरे के सुर बदल गए हैं और वे भी अब मोदी राग अलापने में लग गए हैं। उद्धव ठाकरे ने हाल ही में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भी नरेंद्र मोदी और अमित शाह से ही उम्मीद जताई है। ठाकरे ने मोदी से अयोध्या मसले का हल कानून बनाकर निकालने की मांग की है। रविवार को अपने सांसदों के साथ अयोध्या में रामलला का दर्शन करने के बाद भी उद्धव ठाकरे ने इसी रुख को दोहराया। 

इसके पूर्व डिप्टी स्पीकर की थी मांग

शिवसेना ने लोकसभा में अपने लिए डिप्टी स्पीकर के पद की मांग की थी। उसे इस पद के लिए भी अभी तक केंद्र से कोई सकारात्मक रुख नहीं मिला है। यही कारण है कि शिवसेना अपनी ताकत राज्य में दिखाना चाहती है। इसी नजरिये से उसने मुख्यमंत्री पद पर अपनी नजरें गड़ा दी हैं। लेकिन ज्यादा विधायकों के फार्मूले के मुताबिक, अब दोनों दलों का ध्यान ज्यादा से ज्यादा सीटों को जीतने पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed